फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal by elections: Employees will be seen in traditional clothes in the world's highest polling station

हिमाचल उपचुनाव: दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र में पारंपरिक वस्त्रों में दिखेंगे कर्मचारी

Fri, 29 Oct 2021 05:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Oct 2021 05:43 PM IST
सार

उपचुनावों के लिए देश-दुनिया में बहुचर्चित टशीगंग मतदान केंद्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है। दिलचस्प बात यह रहेगी कि टशीगंग मतदान केंद्र में मतदाताओं समेत चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारी स्पीति के पारंपरिक लिबास में रहेंगे। मतदान केंद्र में महिला अधिकारी टशी डोलकर को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
Himachal by elections: Employees will be seen in traditional clothes in the world's highest polling station
दुनिया का सबसे ऊंचा टशीगंग मतदान केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग के मतदाता जमाव बिंदु से नीचे तापमान के बीच मतदान करते नजर आएंगे। इस मतदान केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांव टशीगंग और गेते इन दिनों चारों ओर बर्फ से घिर गए हैं। उपचुनावों के लिए देश-दुनिया में बहुचर्चित टशीगंग मतदान केंद्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है। दिलचस्प बात यह रहेगी कि टशीगंग मतदान केंद्र में मतदाताओं समेत चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारी स्पीति के पारंपरिक लिबास में रहेंगे। मतदान केंद्र में महिला अधिकारी टशी डोलकर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वह वर्तमान में काजा में खंड विकास अधिकारी के पद पर हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: उपचुनाव: जोगिंद्रनगर में रेड कारपेट से होगा वोटरों का स्वागत
विज्ञापन


टशीगंग मतदान केंद्र में 29 पुरुष और 18 महिला मतदाता हैं। इन सभी मतदाताओं का पारंपरिक अंदाज में खतग पहनाकर स्वागत किया जाएगा। चीन सीमा से दस किलोमीटर दूर यह मतदान केंद्र 15255 फीट (4650 मीटर) की ऊंचाई पर है। जमाव बिंदु के बीच शत-प्रतिशत मतदान करवाना सरकार के लिए भी चुनौती रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार ने कहा कि मतदान केंद्र में शत-प्रतिशत मतदान हो, इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त ने मतदाताओं से मतदान करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाहौल-स्पीति में 12 मतदान केंद्र संवेदनशील
जनजातीय जिले में भी मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान होगा। शनिवार सुबह आठ बजे कड़ाके की ठंड के बीच दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में भी मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए रेड कॉरपेट बिछाया है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में 24446 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 656 सर्विस इलेक्टोरल भी शामिल हैं। जिले के 92 मतदान केंद्रों में 12492 पुरुष और 11954 महिला मतदाता वोट डालेंगे। उदयपुर उपमंडल में 7030, लाहौल में 8802 और स्पीति में 7958 वोटर हैं। स्पीति में 3888 पुरुष वोटरों के मुकाबले 4070 महिला वोटर हैं। जिले में 12 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। लाहौल-स्पीति में काजा में सबसे अधिक 785 और सबसे कम लिंगर में 37 वोटर दर्ज हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान प्रक्रिया के लिए सभी पोलिंग बूथ तैयार कर लिए हैं। पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जिस्पा और क्यूलिंग पोलिंग बूथों पर सभी तैनात सभी कर्मचारी महिला होंगी। टशीगंग, रंगरीक और गुलिंग पोलिंग स्टेशन को मॉडल पोलिंग स्टेशन के तौर पर स्थापित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed