{"_id":"62557773ea36600a2105e922","slug":"himachal-board-of-school-education-10th-and-12th-class-exam-results-will-be-out-in-the-second-week-of-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: जून के दूसरे हफ्ते में निकलेगा 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: जून के दूसरे हफ्ते में निकलेगा 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
Wed, 13 Apr 2022 01:11 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:11 PM IST
सार
शिक्षा बोर्ड इस बार जून माह के दूसरे सप्ताह तक 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित करेगा। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होते ही पेपर मूल्यांकन प्रक्रिया से संबंधित आगामी कार्य को बोर्ड प्रबंधन की ओर से अमल में लाया जाएगा और अप्रैल माह के अंत तक सारी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पेपर चैकिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार जून माह के दूसरे सप्ताह तक 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित करेगा। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होते ही पेपर मूल्यांकन प्रक्रिया से संबंधित आगामी कार्य को बोर्ड प्रबंधन की ओर से अमल में लाया जाएगा और अप्रैल माह के अंत तक सारी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पेपर चैकिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-2 की परीक्षाएं 13 अप्रैल को समाप्त हो जाएंगी। इन परीक्षाओं के समाप्त होते ही बोर्ड प्रबंधन पेपर मूल्यांकन से संबंधित आगामी कार्रवाई को अमल में लाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं पर विशेष कोड लगाया जाएगा। कोड लगाने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित शेड्यूल में मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। इस कार्य को करने के लिए बोर्ड प्रबंधन को करीब 20 से 25 दिन का समय लगेगा। प्रक्रिया पूरी होते ही पेपर मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा। आंसरशीट का मूल्यांकन अध्यापकों की ओर से अपने घरों में ही किया जाएगा। अध्यापक को करीब 180 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए दी जाएंगी।
विज्ञापन
पिछले वर्ष के मुकाबले जल्दी आएगा परिणाम
वर्ष 2021 में 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पांच जुलाई को घोषित किया था। वहीं 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 14 जुलाई को घोषित हुआ था। इस बार यह परिणाम जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
13 अप्रैल को बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद पेपर मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए उत्तर पुस्तिकाओं पर विशेष कोड लगाने के बाद उन्हें मूल्यांकन के लिए भेजा जाएगा। इस बार प्रयास किए जाएंगे कि 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम को जून माह के दूसरे सप्ताह तक घोषित कर दिया जाए। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।