फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Board of School Education: 10th and 12th class exam results will be out in the second week of June

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: जून के दूसरे हफ्ते में निकलेगा 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम

Wed, 13 Apr 2022 01:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Apr 2022 01:11 PM IST
सार

शिक्षा बोर्ड इस बार जून माह के दूसरे सप्ताह तक 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित करेगा। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होते ही पेपर मूल्यांकन प्रक्रिया से संबंधित आगामी कार्य को बोर्ड प्रबंधन की ओर से अमल में लाया जाएगा और अप्रैल माह के अंत तक सारी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पेपर चैकिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
Himachal Board of School Education: 10th and 12th class exam results will be out in the second week of June
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार जून माह के दूसरे सप्ताह तक 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित करेगा। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होते ही पेपर मूल्यांकन प्रक्रिया से संबंधित आगामी कार्य को बोर्ड प्रबंधन की ओर से अमल में लाया जाएगा और अप्रैल माह के अंत तक सारी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पेपर चैकिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-2 की परीक्षाएं 13 अप्रैल को समाप्त हो जाएंगी। इन परीक्षाओं के समाप्त होते ही बोर्ड प्रबंधन पेपर मूल्यांकन से संबंधित आगामी कार्रवाई को अमल में लाएगा।

विज्ञापन


इस दौरान अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं पर विशेष कोड लगाया जाएगा। कोड लगाने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित शेड्यूल में मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। इस कार्य को करने के लिए बोर्ड प्रबंधन को करीब 20 से 25 दिन का समय लगेगा। प्रक्रिया पूरी होते ही पेपर मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा। आंसरशीट का मूल्यांकन अध्यापकों की ओर से अपने घरों में ही किया जाएगा। अध्यापक को करीब 180 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए दी जाएंगी। 
विज्ञापन


पिछले वर्ष के मुकाबले जल्दी आएगा परिणाम
वर्ष 2021 में 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पांच जुलाई को घोषित किया था। वहीं 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 14 जुलाई को घोषित हुआ था। इस बार यह परिणाम जल्द आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


13 अप्रैल को बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद पेपर मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए उत्तर पुस्तिकाओं पर विशेष कोड लगाने के बाद उन्हें मूल्यांकन के लिए भेजा जाएगा। इस बार प्रयास किए जाएंगे कि 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम को जून माह के दूसरे सप्ताह तक घोषित कर दिया जाए। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed