फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP working committee meeting will decide the term of state president

Himachal: सुरेश कश्यप का कार्यकाल बढ़ाने के लिए फरवरी में होगी हिमाचल भाजपा कार्यसमिति की बैठक

Sat, 21 Jan 2023 11:08 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Jan 2023 11:08 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक फरवरी के पहले सप्ताह में होगी। इसमें भाजपा के नए या वर्तमान अध्यक्ष सुरेश कश्यप का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाने पर फैसला होगा।

विज्ञापन
Himachal BJP working committee meeting will decide the term of state president
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक फरवरी के पहले सप्ताह में होगी। इसमें भाजपा के नए या वर्तमान अध्यक्ष सुरेश कश्यप का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाने पर फैसला होगा। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, महासचिव और वर्तमान सांसद मौजूद रहेंगे। प्रदेश भाजपा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। हिमाचल में लोकसभा की चार सीटें है। ये शिमला, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र हैं। मंडी सीट से कांग्रेस, जबकि अन्य तीन सीटों पर भाजपा के सांसद हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक इस महीने के अंत में होनी थी, मगर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डे के बेटे की 28 जनवरी को शादी है। इसके चलते इसे फरवरी के पहले सप्ताह में करने का फैसला लिया है। भाजपा नेता बिलासपुर में शादी समारोह में शामिल होंगे। बैठक में अध्यक्ष के अलावा बूथ सशक्तीकरण, चारों संसदीय क्षेत्रों में भाजपा के सांसदों की मौजूदा स्थिति और प्रगति पर भी चर्चा होनी है। भाजपा बूथ सशक्तीकरण अभियान भी चलाएगी। इसके लिए क्या रणनीति रहेगी, इस पर भी बैठक में निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन


सीपीएस की तैनाती को कोर्ट में चुनौती दे सकती है भाजपा 
हिमाचल सरकार में छह मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) की तैनाती की गई है। इसको लेकर भी भाजपा कोर्ट में चुनौती देने पर विचार कर रही है। इस पर अंतिम फैसला भी कार्य समिति की बैठक में फैसला लिया जाना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी और कांगड़ा सीट को कमजोर मान रही है भाजपा 
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पूरे देश में 160 सीटों पर खुद को कमजोर मान रही है। इनमें हिमाचल की मंडी और कांगड़ा संसदीय सीट शामिल हैं। इन सीटों पर अब पार्टी की स्थिति सुधारने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को जिम्मा सौंपा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed