{"_id":"62dbf1367f47160aac650261","slug":"himachal-bjp-strategy-after-two-leaders-joins-congress-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal BJP: कांग्रेस को दो का जवाब आठ से देगी भाजपा, डैमेज कंट्रोल की तैयारी में पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal BJP: कांग्रेस को दो का जवाब आठ से देगी भाजपा, डैमेज कंट्रोल की तैयारी में पार्टी
Sun, 24 Jul 2022 11:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:28 AM IST
सार
राज्य विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने भाजपा के दो नेताओं को अपने में मिलाकर कड़ी चुनौती पैदा की है।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस को दो का जवाब भाजपा आठ से देगी। यानी, कांग्रेस ने दो भाजपा नेताओं को झटककर अपने पक्ष में किया है तो दूसरी ओर भाजपा ऐसे आठ लोगों की सूची बना चुकी है, जिन्हें अपने पक्ष में किया जाना है। ये नेता कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन आदि जिलों से हैं। कांग्रेस को बडे़ झटके देकर भाजपा डैमेज कंट्रोल की तैयारी में जुट गई है। असंतुष्ट चल रहे कांग्रेस नेताओं को भाजपा में मिलाने के लिए कसरत तेज हो गई है।
विज्ञापन
सत्तारूढ़ दल भाजपा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नहले पर दहला फेंकने की तैयारी में है। खुद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह फील्ड में उतरकर तमाम चीजों का जायजा ले रहे हैं। यह मालूम किया जा रहा है कि कांग्रेस में ऐसे कौन-कौन बडे़ नेता हैं, जो नाराज चल रहे हैं और जिन्हें अपने पाले में किया जा सकता है। नजर तो ऐसे बडे़ नेताओं पर भी है, जो वर्तमान में चुने हुए नुमाइंदे हैं।
विज्ञापन
राज्य विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने भाजपा के दो नेताओं को अपने में मिलाकर कड़ी चुनौती पैदा की है। इनमें एक भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष खीमी राम हैं तो दूसरी ठियोग से भाजपा नेत्री और पूर्व भाजपा विधायक दिवंगत राकेश वर्मा की पत्नी इंदु वर्मा हैं।
विज्ञापन
इससे भाजपा में एक अलग तरह की हलचल पैदा हो गई है। कांग्रेस दोनों ही नेताओं की एंट्री भुनाने में लग गई है। खीमी राम बंजार और इंदु वर्मा ठियोग से कांग्रेस टिकट के लिए भी दावेदारी में हैं। यह अलग बात है कि दोनों हलकों में कांग्रेसियों को एक करना भी कांग्रेस की बड़ी चुनौती होगी। इन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस को भी भितरघात रोकना होगा।
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने विधानसभा क्षेत्रवार ऐसे कुछ कांग्रेस नेताओं की सूची बना ली है, जिनको जल्दी ही भाजपा में शामिल किया जाना है। बहुत से लोग कांग्रेस से भाजपा में आने को तैयार बैठे हैं।’- संजय टंडन, सह प्रभारी, हिमाचल प्रदेश भाजपा