{"_id":"61acb75f26db5a356214c853","slug":"himachal-bjp-mahila-morcha-pradesh-karyasamiti-baithak-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: भाजपा महिला मोर्चा की तीन दिवसीय बैठक 7 से, इंदु गोस्वामी भी आएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: भाजपा महिला मोर्चा की तीन दिवसीय बैठक 7 से, इंदु गोस्वामी भी आएंगी
Sun, 05 Dec 2021 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 Dec 2021 06:28 PM IST
सार
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी भी कार्यसमिति में उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शिमला में 7 से 9 दिसंबर को होने जा रही है। 7 दिसंबर को शाम 4:30 बजे बैठक शुरू होगी। इसमें महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की प्रभारी रेणु थापर और प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह संबोधित करेंगे। इसमें चुनावी वर्ष से पहले महिला मोर्चा की अगली रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राज्य बाल आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी, मीडिया सह प्रभारी कर्ण नंदा, सोशल मीडिया संयोजक पुनीत शर्मा, आईटी प्रभारी अनिल डढवाल, राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी भी कार्यसमिति में उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री दीप्ति रावत भी मौजूद रहेंगे। बैठक को लेकर समिति का गठन किया गया है। इसकी प्रभारी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिला सूद होंगी। उनके साथ सह प्रभारी के रूप में अंजना शर्मा विशेष रूप से रहेंगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार आवास समिति की प्रभारी अंजना ठाकुर, सह प्रभारी किमी सूद, मंच साज सज्जा समिति का काम शिमला, शिमला ग्रामीण और कसुम्पटी की मंडल अध्यक्ष, मीडिया समिति की प्रभारी प्रेम चौहान, सह प्रभारी रमा ठाकुर, सोशल मीडिया का काम अमृता चौहान, कल्पी शर्मा, स्वागत एवं पंजीकरण समिति कमलेश शर्मा, यातायात समिति संजू शर्मा एवं मीना वर्मा, प्रिंटिंग समिति कल्पना गौतम और बनीता और स्वच्छता समिति का काम विदुषी शर्मा को सौंपा गया।