{"_id":"64c7513d74a0b16f160530c3","slug":"himachal-bilaspur-news-parents-and-children-hold-chakka-jam-for-two-hours-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्कूल में भरा था कीचड़ और मलबा, अभिभावकों ने कर दिया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्कूल में भरा था कीचड़ और मलबा, अभिभावकों ने कर दिया चक्का जाम
Mon, 31 Jul 2023 05:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 31 Jul 2023 05:42 PM IST
सार
लोगों ने सरकार प्रशासन के प्रति आक्रोश जाहिर करते हुए चक्का जाम कर दिया। दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। चक्का जाम करने के दौरान पुलिस और स्थानीय जनता में आपसी बहस भी हुई।
विज्ञापन
अभिभावकों से बातचीत करते पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप तहसील भराड़ी की राजकीय प्राथमिक पाठशाला लढयानी में छुट्टियों के बाद बच्चे सोमवार सुबह स्कूल पहुंचे तो स्कूल की हालत देखकर दंग रह गए। बच्चों के साथ आए अभिभावक भी हक्के-बक्के थे कि आखिर हुआ क्या। पूरे स्कूल में कीचड़ और मलबा भरा हुआ था। बच्चों के स्कूल तक पहुंचने के लिए रास्ता तक नहीं था। इस पर अभिभावकों ने बच्चों को सड़क किनारे बैठा कर हंगामा कर दिया। काफी देर तक जब कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो गुस्साए अभिभावकों ने स्थानीय पंचायत उप प्रधान की अगुवाई में सड़क पर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे करीब आधा घंटा दधोल-लदरौर सड़क पर यातायात बाधित रहा। पुलिस की सख्ती के बाद यातायात बहाल हुआ। जानकारी के अनुसार सोमवार को खुले स्कूल के प्रांगण और शौचालय कीचड़ से भरा हुआ था। बच्चों के स्कूल तक पहुंचने के लिए रास्ता तक नहीं था। जैसे ही अभिभावक बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचे तो वह हालात देख कर दंग रह गए। लोगों ने सड़क किनारे बच्चों को बैठा दिया।
विज्ञापन
दो घंटे तक कोई भी हल न निकलने के बाद लोगों ने सरकार प्रशासन के प्रति आक्रोश जाहिर करते हुए चक्का जाम कर दिया। दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। चक्का जाम करने के दौरान पुलिस और स्थानीय जनता में आपसी बहस भी हुई। जाम की सूचना पर एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामला शांत हुआ। एसडीएम ने सड़क विस्तारीकरण करने वाली कंपनी के अधिकारियों को जल्द स्कूल के प्रांगण का कार्य करने के निर्देश दिए।
कंपनी के अधिकारियों ने दस दिन के भीतर मलबा हटाने और रास्ते पर कंक्रीट डालने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को यह भी निर्देश दिए कि जब तक प्रांगण का कार्य दुरुस्त न हो जाए और रास्ता पक्का तैयार न हो जाए तब तक स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहाल साथ के ही दूसरे सरकारी स्कूल में पढ़ाई करेंगे। स्थानीय पंचायत उप प्रधान अजय कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि दधोल से लदरौर सड़क का नवीनीकरण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन स्कूल के नजदीक डंगा नहीं लगाया गया था। कंपनी द्वारा स्कूल के लिए बनाई गई कच्ची सड़क पर कंक्रीट भी नहीं डाली गई।
बरसात के कारण सड़क किनारे कच्ची मिट्टी धंस गई और मलबा स्कूल के प्रांगण में पहुंच गया। हालात यह हो गए कि स्कूल के कमरे पानी से भर गए। उप प्रधान ने बताया कि स्कूल खुलने से पहले कई बार इस समस्या का समाधान करने और स्कूल परिसर को साफ करने की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री के हेल्पलाइन नंबर पर भी समस्या बताई गई। सड़क नवीनीकरण कार्य में लगी कंपनी के कर्मचारियों को भी इसके बारे में अवगत करवाया गया, लेकिन किसी ने भी समस्या का समाधान करने की जहमत नहीं उठाई। इससे आक्रोशित अभिभावकों को प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा।