फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal assembly winter session ministers and MLA Sitting plan

विधानसभा शीत सत्र: सदन में इस बार बदलेगा मंत्री और विधायकों का सिटिंग प्लान

Mon, 18 Dec 2023 10:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Dec 2023 10:39 AM IST
सार

एक वर्ष बाद प्रदेश कांग्रेस सरकार के तपोवन में होने वाले दूसरे शीत सत्र के दौरान कमरा नंबर एक से लेकर कमरा नंबर 12 तक मंत्रियों और सीपीएस को अलॉट किए गए हैं।

विज्ञापन
himachal assembly winter session ministers and MLA Sitting plan
धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तपोवन विधानसभा परिसर में 19 से 23 दिसंबर तक चलने वाले शीत सत्र के दौरान सदन में इस बार मंत्री-विधायकों का सिटिंग प्लान बदलेगा। इसके अलावा तपोवन में पहली बार मंत्रियों को कमरे भी अलॉट किए गए हैं। जबकि वर्ष 2022 के दौरान तपोवन में हुए प्रदेश कांग्रेस सरकार के पहले शीत सत्र में किसी भी विधायक को मंत्री पद से नहीं नवाजा गया था।

विज्ञापन


एक वर्ष बाद प्रदेश कांग्रेस सरकार के तपोवन में होने वाले दूसरे शीत सत्र के दौरान कमरा नंबर एक से लेकर कमरा नंबर 12 तक मंत्रियों और सीपीएस को अलॉट किए गए हैं। वहीं विधानसभा सदन में भी मंत्री-विधायकों का सिटिंग प्लान बदलेगा। सुक्खू सरकार ने हाल ही में दो विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया है, जिसके चलते सदन में उनके सिटिंग प्लान में भी बदलाव होगा।
विज्ञापन


किस कमरे में मिलेगा कौन सा मंत्री-सीपीएस
कमरा नंबर एक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल बैठेंगे।

दूसरे नंबर के कमरे में कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार चौधरी।
कमरा नंबर तीन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान।

कमरा नंबर चार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी।
कमरा नंबर पांच में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर।

कमरा नंबर छह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह।
कमरा नंबर सात में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बैठेंगे।

कमरा नंबर आठ और नौ हाल ही में कैबिनेट मंत्री बनाए गए राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा के लिए रखा गया है।
कमरा नंबर 10 सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर और मोहनलाल ब्राक्टा।

कमरा नंबर 11 में रामकुमार और आशीष बुटेल के नाम की नेम प्लेट रहेगी।
कमरा नंबर 12 में सीपीएस किशोरी लाल और संजय अवस्थी के लिए रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed