फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly Session: CM Sukhu said Will give compassionate ground jobs as per minimum educational qualif

Himachal Assembly Seesion: सीएम सुक्खू बोले- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से देंगे करुणामूलक नौकरियां

Tue, 19 Sep 2023 06:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Sep 2023 06:35 PM IST
सार

मंगलवार को विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान विधायक केएल ठाकुर के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने इस मामले पर कुछ काम नहीं किया। प्रदेश सरकार ने इस मामले पर विचार करने के लिए कमेटी बनाई है। 

विज्ञापन
Himachal Assembly Session: CM Sukhu said Will give compassionate ground jobs as per minimum educational qualif
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से सरकार करुणामूलक नौकरियां देगी। मंगलवार को विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान विधायक केएल ठाकुर के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने इस मामले पर कुछ काम नहीं किया। प्रदेश सरकार ने इस मामले पर विचार करने के लिए कमेटी बनाई है। कमेटी के साथ दो बार चर्चा हो चुकी है। जल्द कार्य योजना सामने लाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने करुणामूलक आधार की नौकरियों के सरकारी विभागों में 1,766 और निगमों-बोर्डों में 734 आवेदन रिजेक्ट किए। सिर्फ 25 फीसदी को ही नौकरियां दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते तीन साल में करुणामूलक नौकरियों के लिए सरकारी विभागों में 4,099 और निगम-बोर्डों में 2,971 आवेदन आए।

विज्ञापन


इस मामले पर गंभीरता से सोचना होगा। उधर, मुख्यमंत्री के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि करुणामूलक आधार पर सबसे अधिक नौकरियां पूर्व सरकार ने दी हैं। भाजपा सरकार ने नौकरियां देने के लिए नियम बदले। पहले 50 वर्ष की आयु के बाद कर्मचारी की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को नौकरी नहीं मिलती थी। हमारी सरकार ने प्रावधान किया कि अगर सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले भी मृत्यु होती है तो करुणामूलक नौकरी दी जाएगी। जयराम ने कहा कि आयु की शर्त में भी भाजपा सरकार ने छूट दी। विधायक केएल ठाकुर ने पूछा था कि करुणामूलक आधार की नौकरियां कब तक दी जाएंगी।
विज्ञापन


विधायक नैय्यर की माता के निधन पर जताया शोक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा के विधायक नीरज नैय्यर की माता चंचल नैय्यर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 81 वर्षीय चंचल ने चंडीगढ़ में आखिरी सांस ली। सुक्खू ने कहा कि वंचित वर्गों के कल्याण के लिए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विधानसभा की कार्यवाही पर की चर्चा
 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र शुरू होने से से पहले कार्य सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, समिति सदस्य विपिन सिंह परमार, राकेश जम्वाल, संजय रत्न, केएल ठाकुर और इंद्र दत्त लखनपाल मौजूद रहे। यह बैठक सप्ताह भर चलने वाली कार्यवाही को निर्धारित करने पर आधारित थी।

विद्यार्थियों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही

 इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ लीगल स्टडीज हरी देवी के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को सदन की कार्यवाही देखी। इससे पहले वे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मिले। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष से आज होने वाली कार्यवाही के बारे पूछा और संसदीय प्रणाली की जानकारी ली। पठानिया ने छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर हैं।

आज के युवा जिस तरह संसदीय प्रणाली की ओर आकर्षित हो रहे हैं, उससे लोकतंत्र की मजबूती को और बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सदन ही एक ऐसा सर्वोत्तम स्थान है, जहां चुने हुए प्रतिनिधि जनहित से जुड़े मुद्दों को उठा सकते हैं तथा उनका समाधान भी संभव हो पाता है। इस अवसर पर पठानिया ने छात्र-छात्राओं से लोकतांत्रिक प्रणाली को गहनता से अध्ययन करने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed