{"_id":"61fffa688e9a903be16474c3","slug":"himachal-assembly-budget-session-mlas-put-more-than-150-questions","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: विधायकों ने भेजे 150 से ज्यादा सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: विधायकों ने भेजे 150 से ज्यादा सवाल
Mon, 07 Feb 2022 11:02 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:02 AM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चार मार्च को बजट पेश करेंगे और 15 मार्च को सत्रावसान के साथ ही इसका पारण होगा। प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने विधायकों से तीन फरवरी से ही सवाल मांग लिए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्तीय वर्ष 2022-23 के 23 फरवरी से शुरू होने जा रहे बजट सत्र के लिए प्रदेश के विधायकों की ओर से अब तक डेढ़ से ज्यादा सवाल लगा दिए गए हैं। चुनावी साल के इस बजट सत्र के लिए विधायक तैयार हो गए हैं। वे सड़कों, पेयजल, बिजली, कर्मचारियों के मुद्दों, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था आदि पर प्रश्न पूछेंगे। 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा यह जयराम सरकार का पांचवां बजट सत्र होगा। इस पर सभी वर्गों की नजरें टिकी हुई हैं। चुनावी वर्ष में विपक्ष इस सत्र में खासा आक्रामक होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चार मार्च को बजट पेश करेंगे और 15 मार्च को सत्रावसान के साथ ही इसका पारण होगा। प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने विधायकों से तीन फरवरी से ही सवाल मांग लिए हैं। सचिवालय इन्हें जवाब बनाने के लिए आगे विभागों को भेज रहा है, जिससे कि प्रश्नकाल के दौरान मंत्री इनका जवाब दे सकें। सूत्रों के अनुसार अब तक राज्य विधानसभा सचिवालय को विधायकों की ओर से 70 से ज्यादा तारांकित सवाल मिले हैं जबकि 80 से ज्यादा अतारांकित प्रश्न मिले हैं।
विज्ञापन