{"_id":"65c667b72fdb4c016903f48c","slug":"himachal-40-thousand-apple-plants-brought-from-jammu-and-kashmir-were-destroyed-by-burning-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: जम्मू-कश्मीर से अवैध रूप से लाए जा रहे सेब के 40 हजार पौधे जलाकर किए नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: जम्मू-कश्मीर से अवैध रूप से लाए जा रहे सेब के 40 हजार पौधे जलाकर किए नष्ट
Sat, 10 Feb 2024 10:20 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी,बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी,बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 10 Feb 2024 10:20 AM IST
सार
उद्यान विभाग ने जम्मू कश्मीर से अवैध रूप से लाए जा रहे सेब के 40 हजार पौधे जब्त कर नष्ट किए। इनकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
40 हजार पौधे जब्त कर नष्ट किए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश उद्यान विभाग ने जम्मू कश्मीर से अवैध रूप से लाए जा रहे सेब के 40 हजार पौधे जब्त कर नष्ट किए। इनकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। जम्मू कश्मीर के कुलगाम से अवैध रूप से पौधे ट्रक में शिमला ले जाए जा रहे थे। स्वारघाट के थापना के पास उद्यान विभाग के कर्मचारी ने ट्रक को जांच के लिए रोका तो पौधे पकड़े गए। चालक के पास पौधों से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। बाद में उच्च अधिकारियों ने नियम अनुसार कार्रवाई कर पौधे जलाकर नष्ट करवा दिए। यह कार्रवाई प्रदेश फल पौध पंजीकरण व विनियमन अधिनियम 2015 की धारा 17 की उपधारा 2 के तहत की गई।
विज्ञापन
बाहर से अवैध रूप से लाए जा रहे पौधों को जब्त करने के लिए उद्यान विभाग ने प्रदेश के बॉर्डर में चार स्थानों पर नाके लगाए हैं। बता दें कि बाहरी राज्यों से पौधों की खरीद के लिए नर्सरी का लाइसेंस और पौध ले जाने की अनुमति जरूरी होती है। वहीं, उस प्रदेश के उद्यान विभाग से पौधे बीमारी रहित होने का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। गाड़ी में एक अखरोट और दो आड़ू के बंडल भी थे। मौके पर उपनिदेशक जिला उद्यान विभाग डॉ. बाला शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उद्यान विभाग अधिकारी डॉ. रमल अंगारिया ने बताया कि थापना के पास अवैध रूप से शिमला ले जाए जा रहे सेब के 40 हजार पौधे पकड़े गए और उन्हें नष्ट किया गया। जम्मू कश्मीर से जो पौधे आ रहे हैं, उनमें बीमारी की संभावना भी है।
विज्ञापन