फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal: 353 candidates are in the race for one Patwari post, 1,87,257 have applied.

हिमाचल: पटवारी के एक पद के लिए 353 अभ्यर्थी दौड़ में, 1,87,257 ने किया है आवेदन

Sun, 18 Jan 2026 11:09 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Jan 2026 11:09 AM IST
सार

पटवारी बनने के लिए 1,87,257 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 530 पदों के मुकाबले प्रति सीट औसतन 353 अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी।

विज्ञापन
Himachal: 353 candidates are in the race for one Patwari post, 1,87,257 have applied.
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेशभर में पटवारी बनने के लिए 1,87,257 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 530 पदों के मुकाबले प्रति सीट औसतन 353 अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। इसके अलावा असिस्टेंट स्टाफ नर्स के लिए 7,331 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि कुल पद 312 हैं। इस तरह प्रति सीट 23 अभ्यर्थियों में प्रतिस्पर्धा रहेगी। 12 दिसंबर से आवेदन आमंत्रित किए थे। 16 जनवरी तक आवेदन करने का समय दिया गया था। प्रदेशभर में पटवारी के 530 और असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पद भरे जाने हैं। असिस्टेंट स्टाफ नर्स पद के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र थीं। दोनों पदों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित किया गया था, जबकि त्रुटि सुधार के लिए 100 रुपये शुल्क तय किया गया था। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि पटवारी भर्ती के लिए 1,87,257 आवेदन आए हैं, जबकि असिस्टेंट स्टाफ नर्स के लिए 7,331 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अभ्यर्थियों को 16 जनवरी तक आवेदन करने का समय दिया गया था। 

विज्ञापन

पटवारी: किस श्रेणी के लिए कितने पद
पटवारी पदों में सामान्य के 210, ईडब्ल्यूएस के 64, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के छह, एससी (यूआर) के 100, एससी (बीपीएल) के 19, एससी (डब्ल्यूएफएफ) के तीन, एसटी (यूआर) के 19, एसटी (बीपीएल) के छह, ओबीसी (यूआर) के 81, ओबीसी (बीपीएल) के 19, ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) के तीन पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

असिस्टेंट स्टाफ नर्स: श्रेणी कितने पद
असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों में सामान्य के 112, ईडब्ल्यूएस के 40, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के चार, एससी (यूआर) के 62, एससी (आईआरडीपी) के 12, एससी (डब्ल्यूएफएफ) के दो, एसटी (यूआर) ओबीसी (यूआर) के 50, ओबीसी (आईआरडीपी) के 12 और ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) के दो पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed