{"_id":"64b64d637c1cc03bfd00ee26","slug":"heavy-rains-flooded-the-drain-vehicles-parked-on-the-roadside-in-mashu-village-sept-away-debris-entered-the-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour: माशू में मूसलाधार बारिश का कहर, खेतों में घुसा मलबा, तेज बहाव से सड़क किनारे लुढ़कीं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: माशू में मूसलाधार बारिश का कहर, खेतों में घुसा मलबा, तेज बहाव से सड़क किनारे लुढ़कीं गाड़ियां
Tue, 18 Jul 2023 04:49 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 18 Jul 2023 04:49 PM IST
सार
सिरमौर जिले के ट्रांसगिरि क्षेत्र के माशू में मूसलाधार बारिश से खेतों समेत वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। यहां सड़क पर पार्क वाहन पानी व मलबे के तेज बहाव के साथ सड़क किनारे लुढ़क गए।
विज्ञापन
माशू में भारी बारिश ने नाले में आई बाढ़
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ट्रांसगिरि क्षेत्र के माशू में मूसलाधार बारिश से खेतों समेत वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। यहां सड़क पर पार्क वाहन पानी व मलबे के तेज बहाव के साथ सड़क किनारे लुढ़क गए। गनीमत रही कि कोई वाहन मलबे के साथ खाई में नहीं गिरा। हालांकि, लोग इसे बादल फटने जैसी घटना करार दे रहे हैं। प्रशासन के अनुसार बादल नहीं बल्कि मूसलाधार बारिश से ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवारी की ओर से भी मौके का मुआयना किया गया है। पटवारी के अनुसार भारी बारिश से वाहनों को हल्का नुकसान पहुंचा है। बारिश का पानी खेतों में चला गया, जिससे जमीन धंस गई और मलबा सड़क पर गिर गया। बारिश के चलते जाखना से जोंग तक जगह-जगह सड़क बंद हो गई है। जामना हल्के के पटवारी ने रिपोर्ट में लिखा कि मौके का मुआयना करने पर बादल फटने जैसी घटना सामने नहीं आई है, लेकिन जमीन धंसने से खेतों की काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन