फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   heavy landslide on the kalka shimla highway in Kumarhatti Solan, dhanha collapsed

Himachal: सोलन में एनएच पर गिरा मलबा, सिरमौर में भूस्खलन से मकान और तीन वाहनों को नुकसान, देखें वीडियो

Mon, 16 Sep 2024 06:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Sep 2024 06:24 PM IST
सार

सोलन और सिरमौर जिला में भूस्खलन होने से दो मकानों और तीन वाहनों को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
heavy landslide on the  kalka shimla highway in Kumarhatti Solan, dhanha collapsed
कुमारहट्टी में भरभराकर पहाड़ी से हाईवे पर गिरा ढंगा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही भूस्खलन का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को सोलन और सिरमौर जिला में भूस्खलन होने से दो मकानों और तीन वाहनों को नुकसान हुआ है। शिमला-परवाणू फोरलेन पर कुमारहट्टी के पास भरभराकर डंगे समेत पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गया। 15 मिनट यातायात बंद रखा गया। वहीं, एक लेन भी बंद रही। उधर, जिला सिरमौर की उपतहसील पझौता के दुर्गम क्षेत्र टालीभुज्जल पंचायत के नौहरा खड्ड के साथ भारी भूस्खलन होने से एक रिहायशी दो मंजिला मकान सहित तीन वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गए। दोनों स्थानों पर भूस्खलन होने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन



सोमवार दोपहर कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कुमारहट्टी-सोलन बाईपास पर डंगा 35 फीट ऊंचा डंगा भरभराकर गिर गया। डंगा गिरने के साथ ही पहाड़ी से पत्थर और मलबा भी सड़क पर आ गया। भारी मात्रा में भूस्खलन होने के कारण एक लेन पूरी तरह से बंद हो गई। वहीं, सड़क पर धूल ही धूल हो गई। धूल होने और खतरे को देखते हुए 15 मिनट तक दोनों ओर आवाजाही पर ब्रेक लगी रही। कुमारहट्टी से सोलन की ओर आने वाली लेन में मलबा पड़ा होने के चलते वाहनों को दूसरी लेन में डायवर्ट किया। हाईवे पर जिस दौरान भूस्खलन हुआ उस समय कोई भी वाहन सड़क से नहीं गुजर रहा था। स्थानीय लोगों ने भूस्खलन होने की जानकारी पुलिस और फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी को दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


हाईवे पर भूस्खलन दोपहर करीब 12:25 बजे हुआ। इसके बाद 12:40 बजे आवाजाही को चलाया गया। कंपनी की टीम ने मौके पर जेसीबी लगाकर पहाड़ी से गिरे पत्थर और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। अधिक मलबा सड़क पर पड़ा होने के कारण शाम तक मलबा नहीं हट सका। दूसरी लेन में वाहनों को डायवर्ट करने के कारण हादसे की आशंका भी बनी रही। यही नहीं कई वाहन शमलेच टनल में भी गलत दिशा में आते रहे।

कुमारहट्टी के समीप भूस्खलन की सूचना मिलते ही टीम को भेजा गया था। मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही लेन को सुचारू कर दिया जाएगा।-ई. पंकज, प्रोजेक्ट मैनेजर, फोरलेन निर्माता कंपनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed