फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   health department teams walk 40 kilometer cross glaciers for vaccination of children in Bharmour chamba

40 किमी का सफर: तीन ग्लेशियर पार कर किशोरों को वैक्सीन लगाने पैदल पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी

Mon, 17 Jan 2022 10:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Jan 2022 10:40 AM IST
सार

खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डॉ. अंकित मांडला ने बताया कि भरमौर से बड़ग्रां के लिए स्वास्थ्य टीम बर्फ में 40 किमी पैदल चलकर गई है। तीन दिन से टीम वहीं है।

विज्ञापन
health department teams walk 40 kilometer cross glaciers for vaccination of children  in Bharmour chamba
ग्लेशियर पार करते स्वास्थ्य कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

जनजातीय क्षेत्र भरमौर से बड़ग्रां तक 40 किलोमीटर बर्फ में पैदल सफर कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोरों को वैक्सीन लगाई। को-वैक्सीन का बॉक्स उठाकर टीम घंटों पैदल सफर करने के बाद बड़ग्रां पहुंची। इस बीच टीम को तीन ग्लेशियर भी पार करने पड़े। अगर कोई सदस्य बर्फ में फिसला तो उसे दूसरा संभालता रहा। बर्फ से लकदक ग्लेशियर को पार करते स्वास्थ्य कर्मियों का वीडियो स्वास्थ्य विभाग ने सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर किया है।

विज्ञापन


भरमौर से निकली टीम तीन दिन से बड़ग्रां में ही फंसी है। भरमौर से सुबह निकली टीम देर शाम को बड़ग्रां पहुंची थी। टीम ने ग्रामीणों से बच्चों को टीकाकरण के लिए एक स्थान पर लाने के लिए कहा है, क्योंकि स्कूलों में अवकाश के चलते इन दिनों बच्चे घरों में ही हैं। स्कूल के नजदीक गांव के बच्चों को तो टीका लगा दिया गया है, लेकिन दूरदराज इलाकों के बच्चों को बुलाया जा रहा है। इसके चलते टीम अभी वहीं रुकी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य कार्यकर्ता दलीप कुमार और शिक्षा विभाग के कर्मचारी 15 से 18 वर्ष की आयु वाले किशोरों को वैक्सीन लगाने के लिए गए हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डॉ. अंकित मांडला ने बताया कि भरमौर से बड़ग्रां के लिए स्वास्थ्य टीम बर्फ में 40 किमी पैदल चलकर गई है। तीन दिन से टीम वहीं है। 15 से 18 वर्ष की आयु वाले किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed