{"_id":"618e757e33feda222c16b9a6","slug":"health-center-will-open-in-malana-school-will-also-be-upgraded-shimla-news-sml3899738176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलाणा में खुलेगा स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल भी होगा अपग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलाणा में खुलेगा स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल भी होगा अपग्रेड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मलाणा गांव में स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने की घोषणा की। संस्थान में जल्द चिकित्सा कर्मचारी उपलब्ध करवाने की हामी भरी। राजकीय उच्च विद्यालय मलाणा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। कहा कि वन निगम प्रभावित परिवारों को मकान निर्माण के लिए सात घन मीटर टीडी भी उपलब्ध कराएगा। सर्दी के लिए प्रभावित परिवारों को ईंधन की लकड़ी दी जाएगी। जेआईसीए के तहत जरी गांव में सिंचाई सुविधा भी उपलब्ध होगी और जल जीवन मिशन के तहत नल का पानी उपलब्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मलाणा के लिए वैकल्पिक सड़क बनने से न केवल क्षेत्र में पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि गांव का विकास भी होगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने माता रेणुका मंदिर के लिए किचन शेड के लिए दो लाख तथा पिन वैली पार करने के लिए गांव की ट्रैकर इंद्रा देवी को ऐच्छिक निधि से 25000 दिए गए। उन्होंने कहा कि जमलू देवता परिसर के पास के मैदान को विकसित किया जाएगा।
शुक्रवार दोपहर करीब करीब पौने 12 बजे सीएम मलाणा पहुंचे और आग से राख हुए मकानों का जायजा लिया। प्रभावित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को अपना दुख बताया और उनकी मदद करने की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से कहा कि सर्दी का मौसम है, ऐसे में बर्फ के दिनों में रहना उनके लिए आसान नहीं है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों को उनकी हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री के मलाणा पहुंचने पर मलाणावासियों के चेहरे में खुशी देखने को मिली और उन्हें अब आग में राख हुए घरों को फिर से बसने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, ब्रिग्रेडियर कुशाल ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष भीमसेन, अमित सूद, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा और प्रधान राजराम मौजूद रहे।
--