फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Haryana woman tourist died in Manali Himachal Pradesh

Manali News: मनाली घूमने आई हरियाणा की महिला पर्यटक की मौत, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

Sun, 02 Jul 2023 08:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Jul 2023 08:23 PM IST
सार

महिला एक जुलाई को परिवार के साथ रोहतांग दर्रे पर गईं। रोहतांग में घूमने के बाद वह मनाली लौटीं। मनाली में होटल के कमरे में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन
Haryana woman tourist died in Manali Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली में परिवार के साथ घूमने आई हरियाणा की एक महिला की मौत हो गई है। रोहतांग से लौटने के बाद महिला की देर शाम को होटल में अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के फरीदाबाद की सविता अपने परिवार के साथ मनाली घूमने आई थी।

विज्ञापन


एक जुलाई को वह परिवार के साथ रोहतांग दर्रे पर गईं। रोहतांग में घूमने के बाद वह मनाली लौटीं। मनाली में होटल के कमरे में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। महिला को अचानक घबराहट महसूस हुई। बेटा तुरंत महिला को एक निजी अस्पताल लेकर गया, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक महिला सविता शर्मा (59) पत्नी दिवंगत महेंद्र कुमार शर्मा निवासी-2468 सेक्टर-49 सैनिक कालोनी फरीदाबाद हरियाणा की रहने वाली थीं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में रोहतांग में हाई अल्टीट्यूट सिकनेस और ब्लड प्रेशर की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed