फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   harsh of lahul Fulfilled the dream of the departed parents and became the lieutenant

दिवंगत माता-पिता का सपना पूरा कर लाहौल के हर्ष बने लेफ्टिनेंट

Sun, 30 May 2021 12:29 PM IST
Krishan Singh अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 May 2021 12:29 PM IST
सार

हर्ष ने डीएवी पब्लिक स्कूल धर्मपुर सोलन से प्राथमिक शिक्षा के बाद राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुल राजस्थान से दसवीं की परीक्षा पास की। दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से अंग्रेजी में बीए ऑनर्स किया। साल 2019 में सीडीएस परीक्षा के जरिये लेफ्टिनेंट की परीक्षा पास की।

विज्ञापन
harsh of lahul Fulfilled the dream of the departed parents and became the lieutenant
लाहौल के हर्ष बने लेफ्टिनेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना में लेफ्टिनेंट बनकर लाहौल के युवक ने दिवंगत माता-पिता का सपना साकार किया है। दो साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद शनिवार को चेन्नई में पासिंग आउट परेड में लाहौल के नालडा गांव के हर्ष नलवा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए। कोविड संक्रमण के कारण शनिवार को चेन्नई में हुई पासिंग आउट परेड में जवानों के परिवार से कोई सदस्य शामिल नहीं हो सका।

विज्ञापन


अब जल्द भारतीय सेना में शामिल होकर हर्ष देश की सीमाओं की रक्षा करेंगे। हर्ष ने डीएवी पब्लिक स्कूल धर्मपुर सोलन से प्राथमिक शिक्षा के बाद राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुल राजस्थान से दसवीं की परीक्षा पास की। दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से अंग्रेजी में बीए ऑनर्स किया। साल 2019 में सीडीएस परीक्षा के जरिये लेफ्टिनेंट की परीक्षा पास की। साल 2016 में हर्ष जब बीए प्रथम वर्ष में थे तो एक सड़क हादसे में उनके माता-पिता का निधन हो गया। 
विज्ञापन


बहनों की तपस्या से हर्ष ने छुआ आसमान
माता इंदिरा नलवा और पिता एचआर नलवा के निधन के बाद लेफ्टिनेंट हर्ष के हर संघर्ष में उनकी दो बहनें डटी रहीं। एयर इंडिया में बतौर क्रू मेंबर हर्ष की बहन रितिका नलवा ने कहा कि इस कामयाबी के पीछे भाई हर्ष की कड़ी मेहनत है। रितिका कहती हैं कि माता-पिता के निधन के बाद उन्होंने हर्ष को हर पल उनके सपनों को पूरा करने के लिए पसीना बहाते देखा है। रितिका की एक बहन प्रीतिका नलवा पेशे से वकील हैं। रितिका ने कहा कि उन्होंने केवल एक बड़ी बहन का फर्ज अदा किया है। कोविड के कारण वह पासिंग आउट परेड में नहीं जा सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed