{"_id":"64a56dfd5696d8959808f047","slug":"harman-gangta-of-kotkhai-shimla-became-a-barrister-in-canada-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: शिमला के कोटखाई की हरमन गांगटा कनाडा में बनीं बैरिस्टर, किंग्स बेंच में करेंगी वकालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: शिमला के कोटखाई की हरमन गांगटा कनाडा में बनीं बैरिस्टर, किंग्स बेंच में करेंगी वकालत
Wed, 05 Jul 2023 06:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Jul 2023 06:50 PM IST
सार
प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई की हरमन गांगटा कनाडा में बैरिस्टर बनी हैं। हरमन कनाडा के अल्बर्टा में किंग्स बेंच में वकालत करेंगी।
विज्ञापन
कोटखाई की हरमन गांगटा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई की हरमन गांगटा कनाडा में बैरिस्टर बनी हैं। हरमन कनाडा के अल्बर्टा में किंग्स बेंच में वकालत करेंगी। हरमन के पति विमल गांगटा एक शैफ हैं। उनका अल्बर्टा में एक रेस्तरां है। हरमन कोटखाई के टहटोली की निवासी हैं। वर्ष 2019 में वह पति के साथ कनाडा गई थी।
विज्ञापन
पहले वह हरियाणा-पंजाब के न्यायालयों में छह साल तक बतौर वकील कार्य कर रही थीं। कनाडा में कानून की पढ़ाई फिर से की। वर्ष 2022 में कानून की शिक्षा पूरी करने के बाद प्रैक्टिस आरंभ की। 27 जून को हरमन कनाडा के अल्बर्टा में कोर्ट आफ किंग्स बेंच में बैरिस्टर बनीं।
विज्ञापन