फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   happiness or sadness in Himachal BJP state office bearers and district presidents Himachal BJP

Himachal BJP: भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से कहीं खुशी तो कहीं गम

Mon, 31 Jul 2023 12:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 31 Jul 2023 12:18 PM IST
सार

चुनाव से पहले नए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की टीम कई असंतुष्टों के परोक्ष निशाने पर है। केंद्रीय नेतृत्व ने नगर निगम शिमला के चुनाव से पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में डॉ. राजीव बिंदल को फिर से नियुक्ति दी है।

विज्ञापन
happiness or sadness in Himachal BJP state office bearers and district presidents  Himachal BJP
भाजपा के पूर्व महामंत्री कृपाल परमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद भाजपा के अंदर कहीं खुशी है तो कहीं गम है। इन नियुक्तियों से कुछ भाजपाई नाखुश चल रहे हैं। कांगड़ा समेत कई क्षेत्रों के कुछ नेताओं में इससे नाखुशी है। राज्य में लोकसभा चुनाव से पहले नए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की टीम कई असंतुष्टों के परोक्ष निशाने पर है। केंद्रीय नेतृत्व ने नगर निगम शिमला के चुनाव से पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में डॉ. राजीव बिंदल को फिर से नियुक्ति दी है और नए संगठन महामंत्री सिद्धार्थन बनाए। उसके बाद यह बात तय मानी जा रही थी कि अब डॉ. बिंदल राज्य, जिला और मंडल कार्यकारिणियों को भी अपने हिसाब से बनाएंगे। डॉ. बिंदल ने पहले जिला अध्यक्षों को बदला। इनमें शिमला संसदीय क्षेत्र में अपने पसंदीदा नेताओं को ज्यादा तरजीह दी।

विज्ञापन


मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और कांगड़ा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के करीबियों को जिला अध्यक्ष बनाया। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी चारों की भूमिका अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में महत्वपूर्ण रहने वाली है। हालांकि, प्रदेश पदाधिकारियों में भी बिंदल ने संतुलन बनाने का प्रयास करते हुए सभी खेमों के नेताओं को स्थान देने का प्रयास किया है। इसके बावजूद राज्य कार्यकारिणी में बिंदल के अपने पसंदीदा लोग ज्यादा हैं। नाराज नेताओं ने खुद को तरजीह न मिलने के चलते परोक्ष रूप या दबे स्वरों में विरोध करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व महामंत्री कृपाल परमार ने कहा कि भाजपा बहुत बड़ा संगठन है। इसे 40 लोगों में नहीं समेटा जा सकता है। संगठन में महिलाएं 33 प्रतिशत होनी चाहिए। बहुत से सांविधानिक प्रावधानों की अवहेलना की गई है। हालांकि, भाजपा के पूर्व विधायक रमेश धवाला कहते कि डॉ. राजीव बिंदल ने जो कार्यकारिणी बनाई होगी, वह ठीक ही बनाई होगी। उन्हें न तो इसका कोई विरोध करना है और न ही कुछ और करना है। उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। वह अपने काम में लगे हैं। हालांकि, भाजपा के राज्य मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा का कहना है कि भाजपा की नई कार्यकारिणी से सभी नेता संतुष्ट हैं। कुछ लोग जो पार्टी में नहीं हैं, उनकी ओर से अगर कोई ऐसी-वैसी बात हो रही है, वह बेमतलब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed