फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Handicrafts to be encouraged in Himachal, 6.32 crore scheme approved from Center

हिमाचल में हस्तशिल्प को मिलेगा प्रोत्साहन, केंद्र से 6.32 करोड़ की योजना हुई मंजूर

Wed, 27 Jan 2021 07:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Jan 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Handicrafts to be encouraged in Himachal, 6.32 crore scheme approved from Center
हिमाचल के केंद्र से 6.32 करोड़ की योजना मंजूर। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में हस्तशिल्प उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र से 6.32 करोड़ की योजना मंजूर हो गई है। एकीकृत हस्तशिल्प विकास और प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश के सात जिलों के 6110 हस्तशिल्पियों को इसका लाभ मिलेगा। योजना में प्रदेश के सात जिलों के 25 प्रशिक्षण केंद्रों में हस्तशिल्पियों का प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हो गया। शुभारंभ उद्योग आयुक्त हसंराज शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से किया। कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, किन्नौर, चंबा और बिलासपुर में यह प्रशिक्षण दो महीने तक दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें 750 हस्तशिल्पियों को चंबा रुमाल, हाथ से कढ़ाई, चर्मशिल्प, बांस शिल्प, एपलिक, कुल्लू शॉल, धातु शिल्प, काष्ठ शिल्प, प्राकृतिक रेशा और किन्नौरी शॉल के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम से प्रदेश के हस्तशिल्पियों के कौशल का विकास होगा। हस्तशिल्पियों को उत्पाद बेहतर बनाने, डिजाइन को स्तरोन्नत कर इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में चुनौती देने लायक बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसे हस्तशिल्पियों की आमदनी में वृद्धि होगी। इस अवसर पर हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष रवि कुमार पासी और महानिदेशक राकेश शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed