{"_id":"5edb7be396c32513976ec188","slug":"hand-sanitizer-hydraulic-spray-pump-prepared-from-bad-parts-of-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों के खराब पुर्जों से तैयार किया हैंड सैनिटाइजर हाइड्रोलिक स्प्रे पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों के खराब पुर्जों से तैयार किया हैंड सैनिटाइजर हाइड्रोलिक स्प्रे पंप
Sun, 07 Jun 2020 12:02 PM IST
Krishan Singh
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
सैनिटाइजर स्प्रे पंप तैयार किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसों के खराब हो चुके पुर्जों से तकनीकी कर्मचारी इंद्र सिंह ने सैनिटाइजर स्प्रे पंप तैयार किया है। इसमें तीन लीटर तक सैनिटाइजर स्प्रे रखने की क्षमता है। इतनी ज्यादा क्षमता वाला हैंड सैनिटाइजर पंप जिले के किसी भी सरकारी विभाग के कार्यालय में नहीं रखा गया है। सरोल निवासी इंद्र सिंह ने दो सैनिटाइजर पंप तैयार किए हैं। एक पंप में सैनिटाइजर की बोतल को लगाकर हैंड सैनिटाइज करने की व्यवस्था है। दूसरे पंप में तीन लीटर की क्षमता वाली टंकी लगाई है।
विज्ञापन
तीन लीटर की क्षमता वाला सैनिटाइजर पंप हाइड्रोलिक है। इंद्र सिंह ने वर्कशॉप में पड़े बसों के बेकार पुर्जों का इस्तेमाल किया है। इसमें एयर प्रेशर टैंक, क्लच ब्रेक पैडल, तीन फुट लंबी लोहे की रॉड, बस के पेट्रोल पंप में तेल डालने वाली कुप्पी, स्प्रिंग सहित अन्य पुर्जों से हाइड्रोलिक सैनिटाइजर पंप को बनाया है। मेकेनिकल सैनिटाइजर पंप के निर्माण में भी बसों के बेकार पुर्जों का इस्तेमाल किया गया है। दोनों सैनिटाइजर पंपों को एचआरटीसी की वर्कशॉप में स्थापित किया है।
विज्ञापन