फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur: Screening for police constable recruitment for ex-servicemen will start from August 26, schedule rel

Hamirpur: पूर्व सैनिकों के लिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती की 26 अगस्त से होगी स्क्रीनिंग, शेड्यूल जारी

Tue, 19 Aug 2025 11:08 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Aug 2025 11:08 AM IST
सार

पूर्व सैनिक निदेशालय ने पुलिस कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। पूर्व सैनिक निदेशालय के माध्यम से 123 पदों पर भर्ती की जा रही है। 

विज्ञापन
Hamirpur: Screening for police constable recruitment for ex-servicemen will start from August 26, schedule rel
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश पूर्व सैनिक निदेशालय ने पुलिस कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। पूर्व सैनिक निदेशालय के माध्यम से 123 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें सामान्य श्रेणी के 74, अन्य पिछड़ा वर्ग के 16, अनुसूचित जाति के 24 और अनुसूचित जनजाति के कुल नौ पदों पर साक्षात्कार प्रक्रिया होगी। 12 जिलों के लिए निदेशालय ने साक्षात्कार के लिए तिथियां निर्धारित कर दी हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया में वही पूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं जो 1 जनवरी 2022 से 1 जनवरी 2024 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं। पूर्व सैनिकों के लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है। बिलासपुर के सभी रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत पूर्व सैनिकों के लिए 26 अगस्त, हमीरपुर के लिए 27, ऊना के लिए 28 अगस्त को स्क्रीनिंग प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन

मंडी जिले के रोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, गोहर, करसोग, सरकाघाट के लिए 29, सुंदरनगर, पधर, नेरचौक, बालीचौकी, थुनाग में 30 अगस्त, सोलन के सभी रोजगार कार्यालयों में 1 सितंबर, कांगड़ा के धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर, देहरा, नुरपूर बरोह, बैजनाथ ज्वाली में 2 सिंतबर, फतेहपुर, नगरोटा सूरियां, नगरोटा बगवां, ज्वालामुखी, कसवाड़ कोटला, इंदौरा और लंबागांव में 5, सिरमौर के सभी रोजगार कार्यालयों में 6, चंबा 8, शिमला 9, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के सभी रोजगार कार्यालयों में 10 सितंबर को पूर्व सैनिकों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया होगी। जिन जिलों में सड़कें बंद होने के कारण पूर्व सैनिक साक्षात्कार में भाग नहीं ले सकेंगे। उनके लिए 11 सितंबर को साक्षात्कार प्रक्रिया होगी। इसके लिए पूर्व सैनिकों को तहसीलदार अथवा एसडीएम से एक प्रमाण पत्र इस संबंध में देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिक निदेशालय ने पुलिस कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रदेशभर में 123 पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसमें सामान्य श्रेणी के 74, अन्य पिछड़ा वर्ग के 16, अनुसूचित जाति के 24 और अनुसूचित जनजाति के कुल नौ पदों पर साक्षात्कार प्रक्रिया होगी।-रविंद्र ठाकुर, रोजगार कक्ष अधिकारी, पूर्व सैनिक निदेशालय
 

विज्ञापन

85 पदों के लिए 27 को कैंपस इंटरव्यू
सोलन। बद्दी में कार्यरत दो उद्योगों में 85 विभिन्न पदों को भरने के लिए जिला रोजगार कार्यालय सोलन की ओर से कैंपस इंटरव्यू करवाया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने कहा कि कैंपस इंटरव्यू 27 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय नालागढ़ में होगा। बद्दी में सीएनसी ऑपरेटर के 75 पद और ट्रेनी के 10 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू होंगे। उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट और आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस में प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार प्रमाण पत्रों के साथ कैंपस इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed