{"_id":"63b28f0118b9b6097f379899","slug":"hamirpur-news-thief-steals-a-car-in-nadaun-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: शेड के शटर का ताला तोड़ सैनिक की कार ले उड़े शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: शेड के शटर का ताला तोड़ सैनिक की कार ले उड़े शातिर
Mon, 02 Jan 2023 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Jan 2023 06:32 PM IST
सार
पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है। पैरापिट से टकराने के बाद गाड़ी का अगला टायर फट गया और चोर गाड़ी को यहीं छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमलेहड़ पंचायत में शेड का ताला तोड़कर शातिर एक कार ले उड़े। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की यह गृह पंचायत है। सेवानिवृत्त कैप्टन शक्ति चंद ने पुलिस थाना नादौन में शिकायत दर्ज करवाई। शक्ति चंद ने बताया कि यह कार उनके बेटे के नाम पर पंजीकृत है। बेटा भारतीय सेना में सेवारत है। कार रविवार को शेड में खड़ी की थी।
विज्ञापन
शेड के शटर के ताले टूटे होने की सूचना एक दुकानदार ने उन्हें दी। जब मौके पर जाकर देखा तो कार नहीं थी। नादौन थाना पुलिस ने कार को सोमवार सुबह बानूए दा खू से बरामद कर लिया है। पैरापिट से टकराने के बाद गाड़ी का अगला टायर फट गया और चोर गाड़ी को यहीं छोड़कर भाग गए थे। थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन