{"_id":"6502f73e3666df90a706c623","slug":"hamirpur-news-rs-67-47-lakh-will-be-spent-on-providing-facilities-in-sujanpur-hospital-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सुजानपुर अस्पताल में सुविधाएं जुटाने पर खर्च होंगे 67.47 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सुजानपुर अस्पताल में सुविधाएं जुटाने पर खर्च होंगे 67.47 लाख रुपये
Thu, 14 Sep 2023 06:53 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर(हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 Sep 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने गुरुवार को सिविल अस्पताल सुजानपुर में आयोजित रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक में शिरकत की। इस मौके पर एसडीएम सुजानपुर राकेश शर्मा और खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि सिविल अस्पताल में जो कमियां हैं, उसे पूरा करने के लिए रोगी कल्याण समिति के वार्षिक बजट को बीते वर्ष के मुकाबले पांच गुना बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते वर्ष 18 लाख रुपए यहां खर्च हुए थे। वहीं, इस वर्ष स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए 67,47,000 रुपये खर्च किए जाएंगे। रोगियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सिविल अस्पताल में फिजियोथेरेपी यूनिट स्थापित करवाई जाएगी। यहां पहुंचने वाले रोगियों को प्रतिदिन एक्सरे की सुविधा मिले, इसको लेकर विधानसभा में बात को रखा जाएगा। वर्तमान में यहां पर सप्ताह में दो दिन एक्सरे की सुविधा रोगियों को मिलती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अस्पताल में आठ वार्ड हैं। सभी वार्डो में मौसम के हिसाब से एयर कंडीशन फिट करवाए जाएंगे, ताकि रोगियों और उनके तीमारदारों को यहां किसी भी तरह की आसुविध न हो। विधायक राणा ने कहा कि चिकित्सक भगवान का रूप होते हैं और वह भगवान का रूप बनकर ही लोगों की सेवा करें। रोगियों को बेवजह सिविल अस्पताल से रेफर करने का काम छोड़ दें। उन्हें हर यथासंभव सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास करें।विधायक ने कहा कि अक्सर उनके पास सिविल अस्पताल को लेकर शिकायतें मिलती हैं, जो सही बात नहीं हैं।
यहां जब कोई रोगी उपचार के लिए आता है तो वह तकलीफ में होता है, तभी तो यहां पर पहुंचता है। राणा ने कहा कि समाज के निर्धन वर्ग का सरकारी अस्पताल ही सहारा होता है। इसलिए उसकी सहायता करना उसकी पीड़ा को कम करने का प्रथम कर्तव्य डॉक्टर का होना चाहिए। बेवजह रोगियों को यहां से रेफर करने का काम डॉक्टरो को छोडऩा पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल सुजानपुर तीन जिलों के लोगों को स्वास्थ्य लाभ देता है जिसमें हमीरपुर कांगड़ा और मंडी शामिल है।