फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur News: One Arrested with 1.4 KG Charas in Nadaun Hamirpur

Hamirpur: कोहला गांव के पास कार सवार दो लोगों से पकड़ी 1.491 किलो चरस

Wed, 25 Oct 2023 12:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 25 Oct 2023 12:03 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur News: One Arrested with 1.4 KG Charas in Nadaun Hamirpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस थाना नादौन के तहत पुलिस ने बुधवार सुबह अंब मार्ग पर कोहला गांव में एक कार से करीब 1.491 किलोग्राम चरस पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने दो कार सवार आरोपियों को भी हिरासत में लिया। गुप्त सूचना के आधार पर नादौन पुलिस ने थाना प्रभारी की अगुवाई में कोहला गांव में नाका लगाया हुआ था।

विज्ञापन


सुबह करीब पांच बजे नादौन से कोहला की ओर आ रही कार को पुलिस ने रोक कर जब इसकी जांच की तो इसमें बैठे दो कार सवार बुरी तरह घबरा गए। शक होने पर जब कार की डिग्गी को खोला गया तो उसमें एक किनारे पर छुपा कर दो लिफाफे रखे गए थे।
विज्ञापन


इनमें कुल 1.491 किलोग्राम चरस पाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार नादौन अनुजा शर्मा भी मौके पर पहुंच गईं। इनकी देखरेख में पुलिस ने बरामदगी की प्रक्रिया पूर्ण की। आरोपियों की पहचान बच्चन सिंह निवासी गांव खोहर डाकघर मझियार, तहसील नादौन तथा अशोक कुमार निवासी गांव जंगलखोर, डाकघर जलाड़ी, नादौन जिला हमीरपुर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरस के साथ ही पुलिस ने क्षेत्र के एक मुख्य पैडलर को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि आरोपियों पर मामला दर्ज करके आगे जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed