{"_id":"66950ce6a216daa72e0b6ebf","slug":"hamirpur-news-nagar-panchayat-launched-anti-encroachment-drive-in-the-city-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नप ने शहर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 30 रेहड़ी धारकों और दुकानदारों का सामान किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नप ने शहर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 30 रेहड़ी धारकों और दुकानदारों का सामान किया जब्त
Mon, 15 Jul 2024 05:20 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:20 PM IST
सार
सोमवार को नगर परिषद हमीरपुर ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिसमें अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
डिजाइन फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला हमीरपुर के बाजार में सोमवार को नगर परिषद हमीरपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। भोटा चौक, अस्पताल चौक और गांधी चौक तक नगर परिषद ने अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की। दोपहर दो बजे के बाद नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर की अगुवाई में टीम ने बाजार का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सफेद पट्टिका से बाहर रखे गए सामान को जब्त किया गया और निकासी नालियों पर सामान सजाए हुए अवैध रेहड़ी धारकों का सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन
वर्तमान समय में बरसात के मौसम में शहर भर में विभिन्न रेहड़ी धारक बिना लाइसेंस के जगह-जगह सब्जियां बेच रहे थे ऐसे में गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा बना हुआ था। वहीं सड़क पर सजाएंगे सामान के कारण वाहन चालकों और बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोग लंबे समय से नगर परिषद को अतिक्रमण के पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे लोगों की मांग पर नगर परिषद ने बाजार का निरीक्षण किया और 30 दुकानदारों, अवैध रेहड़ी धारकों का सामान जब्त किया।
विज्ञापन
इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने कहा कि शहर में अवैध रूप से सामान बेचने वाले हैं रेहड़ी धारकों पर नियमानुसार कारवाई होगी।
विज्ञापन