{"_id":"658d0d22ec0f328f510045da","slug":"hamirpur-news-fire-in-poultry-farm-kills-5000-chickens-in-hamirpur-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poultry Farm Fire: दलचेहड़ा में मुर्गी फार्म में लगी आग, जिंदा जले 7000 मुर्गे और चूजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poultry Farm Fire: दलचेहड़ा में मुर्गी फार्म में लगी आग, जिंदा जले 7000 मुर्गे और चूजे
Thu, 28 Dec 2023 11:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:26 AM IST
सार
पंचायत प्रधान दलचेहड़ा संजीव जरयाल ने कहा कि जगतार सिंह का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसी मुर्गी फार्म से उसका और परिवार का गुजारा चल रहा था।
विज्ञापन
मुर्गी फार्म में लगी आग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकास खंड बिझड़ी की दलचेहड़ा पंचायत में बुधवार देर रात एक बजे मुर्गी फार्म जलकर राख हो गया है। आग से सात हजार चूजे और मुर्गे जिंदा जल गए हैं। मालिक का करीब पांच लाख का नुकसान हो गया है। आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। यह पोल्ट्री फार्म जगतार सिंह के नाम पर है। फार्म में 12 हजार के करीब छोटे-बड़े मुर्गे और मुर्गियां थीं। रात को सवा एक बजे के करीब फार्म के मालिक की सूचना पर अग्निशमन केंद्र के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इसके बाद फार्म हाउस के थोड़े हिस्से को जलने से बचा लिया गया। हलका पटवारी सुरजीत सिंह ने कहा कि मौके पर गए थे और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। पंचायत प्रधान दलचेहड़ा संजीव जरयाल ने कहा कि जगतार सिंह का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसी मुर्गी फार्म से उसका और परिवार का गुजारा चल रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार और विभाग से आग्रह किया है कि जगतार सिंह की हर संभव मदद की जाए। वहीं, जगतार सिंह का कहना है कि उसकी पांच लाख की संपत्ति का आग से नुकसान हो गया है और 7000 के करीब चूजे और मुर्गे जल गए हैं। फार्म में रखी हजारों रुपये की फीड भी जल गई है। इस बारे में जिला अग्निशमन अधिकारी राजिंद्र चौधरी ने कहा कि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। देररात ही आग पर काबू पा लिया गया था। यहां पर दस लाख के करीब संपत्ति को आग से बचा लिया गया है।
विज्ञापन