फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur News: Employment and training fair will be held in ITI Lamblu, hundreds of posts will be filled

Hamirpur News: आईटीआई लंबलू में लगेगा रोजगार और प्रशिक्षण मेला, भरे जाएंगे सैकड़ों पद

Fri, 08 Dec 2023 05:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Dec 2023 05:06 PM IST
सार

संस्थान के प्रधानाचार्य अनिल पठानिया ने कहा कि प्रशिक्षण मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक और आईटीआई पास अभ्यर्थी एनएपीएस पोर्टल पर रजिस्टर होकर विभिन्न कंपनियों में एक वर्ष तक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Hamirpur News: Employment and training fair will be held in ITI Lamblu, hundreds of posts will be filled
रोजगार मेला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लंबलू में 11 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम के तहत अंतर्गत राष्ट्रीय प्रधानमंत्री प्रशिक्षण मेला आयोजित किया जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्य अनिल पठानिया ने कहा कि प्रशिक्षण मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक और आईटीआई पास अभ्यर्थी एनएपीएस पोर्टल पर रजिस्टर होकर विभिन्न कंपनियों में एक वर्ष तक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यार्थी को मानदेय भी दिया जाएगा। इसी दिन आईटीआई प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इस रोजगार मेले में चार बड़ी निजी कंपनियां विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थियों को नौकरियां प्रदान करेंगी। प्रधानाचार्य ने कहा कि नोएडा की कंपनी दसवीं-बारहवीं पास युवाओं के 120 पदों, आईटीआई इलेक्ट्रिशियन के 50 पदों, इलेक्ट्रॉनिक्स के 50 और मैकेनिकल ट्रेड के भी 50 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी।

विज्ञापन


इसी प्रकार मोहाली, राजपुरा की निजी कंपनी 10वीं-12वीं पास और विभिन्न आईटीआई ट्रेडों सहित कुल 200-200 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मोहाली स्थित कंपनी भी टर्नर, मशीनिस्ट, एमएमवी, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक ट्रैक्टर, टूल एंड डाई मेकर के कुल 200 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इनमें 50 पद महिला उम्मीदवारों के लिए होंगे। इन पदों के लिए कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ आईटीआई पास उम्मीदवार पात्र होंगे। आवेदक की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान का प्रमाण एवं आधार कार्ड साथ लाना होगा। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed