{"_id":"63db9cd1ecd9f317047c1112","slug":"hamirpur-news-correction-in-scholarship-applications-on-national-scholarship-portal-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: छात्रवृत्ति के त्रुटिपूर्ण आवेदनों का पुन: सत्यापन 17 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: छात्रवृत्ति के त्रुटिपूर्ण आवेदनों का पुन: सत्यापन 17 तक
Thu, 02 Feb 2023 04:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 Feb 2023 04:56 PM IST
सार
उपनिदेशक बीडी शर्मा ने कहा कि वर्ष 2022-23 के छात्रवृत्ति आवेदनों में अगर कोई त्रुटि रह गई है तो इन्हें पूर्ण करके पुन: सत्यापित करना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपलोड किए गए सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदनों में अगर कोई त्रुटि हो तो उनके पुन: सत्यापन के लिए 17 फरवरी तक का समय दिया गया है। जिला हमीरपुर के सभी राजकीय उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों तथा निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं मुख्यध्यापकों को निर्देश जारी करते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बीडी शर्मा ने कहा कि वर्ष 2022-23 के छात्रवृत्ति आवेदनों में अगर कोई त्रुटि रह गई है तो इन्हें पूर्ण करके पुन: सत्यापित करना होगा।
विज्ञापन
उपनिदेशक ने कहा कि इस संबंध में किसी भी तरह की समस्या आने पर ईमेल- nsphpsml@gmail.com या दूरभाष नंबर 01972221499 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति के मामलों में किसी भी तरह की कोताही के लिए नोडल अधिकारी या स्कूल प्रमुख जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन