फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur News: 86 boxes of liquor recovered from house in Jol Sappar

Hamirpur News: जोल सप्पड़ में मकान से शराब की 86 पेटियां बरामद, 3.34 लाख रुपये कीमत

Sat, 20 Apr 2024 04:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Apr 2024 04:44 PM IST
सार

 विभाग की टीम ने शुक्रवार रात को एक गुप्त एवं पुख्ता सूचना के आधार पर जोल सप्पड़ क्षेत्र के एक मकान में छापा मारकर अवैध शराब की 86 पेटियां बरामद की हैं।

विज्ञापन
Hamirpur News:  86 boxes of liquor recovered from house in Jol Sappar
जोल सप्पड़ में मकान से शराब की 86 पेटियां बरामद - फोटो : संवाद

विस्तार

चुनावी बेला में हमीरपुर जिले में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। विभाग की टीम ने शुक्रवार रात को एक गुप्त एवं पुख्ता सूचना के आधार पर जोल सप्पड़ क्षेत्र के एक मकान में छापा मारकर अवैध शराब की 86 पेटियां बरामद की हैं।  विभाग के उप आयुक्त वरुण कटोच ने कहा कि इस अवैध शराब की कीमत लगभग 3.34 लाख रुपये हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. नवल, कर एवं आबकारी अधिकारी नितिन गुप्ता, नीरज गोयल और सुनील राणा, सहायक कर एवं आबकारी अधिकारी सृष्टि ठाकुर और रवीना ठाकुर की टीम ने यह अवैध शराब पकड़ी। विभाग की टीम ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी और अवैध शराब पुलिस की टीम को सौंप दी।

विज्ञापन


पुलिस ने हिमाचल आबकारी अधिनियम 2011 के तहत इसकी जांच आरंभ कर दी है। उप आयुक्त ने कहा कि जिला हमीरपुर में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर शराब के भंडारण एवं वितरण पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। वरुण कटोच ने कहा कि आने वाले दिनों में भी विभाग की टीमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी करेगी। उन्होंने सभी जिलावासियों से भी अपील की है कि अगर उन्हें अपने क्षेत्र में शराब के अवैध भंडारण, वितरण या तस्करी का पता चलता है तो वे तुरंत विभाग के अधिकारियों को सूचित करें, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed