फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Gurugram based company will construct Renukaji Dam project, work has been awarded

Renuka Dam: रेणुकाजी बांध परियोजना का गुरूग्राम की कंपनी करेगी निर्माण, अवाॅर्ड हुआ काम

Wed, 23 Jul 2025 11:22 AM IST
Krishan Singh योगेंद्र अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
योगेंद्र अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Jul 2025 11:22 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (एचपीपीसीएल) ने ट्रैक्टाबैल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को रेणुका बांध प्रबंधन के प्रबंधन का कार्य अवाॅर्ड कर दिया है। 

विज्ञापन
Gurugram based company will construct Renukaji Dam project, work has been awarded
रेणुका बांध परियोजना बांध स्थल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राष्ट्रीय महत्व की बहुआयामी रेणुकाजी बांध परियोजना के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। आगामी सितंबर में परियोजना का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (एचपीपीसीएल) ने ट्रैक्टाबैल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को रेणुका बांध प्रबंधन के प्रबंधन का कार्य अवाॅर्ड कर दिया है। गुरूग्राम (हरियाणा) से कंपनी की ओर से परियोजना प्रबंधन विशेषज्ञों की टीम (पैनल) ने मंगलवार को परियोजना स्थल का प्रारंभिक निरीक्षण करने के साथ ही परियोजना प्रबंधकों से बैठक करके रेणुका बांध की तमाम गतिविधियों व मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की। परियोजना के महाप्रबंधक खेम सिंह ठाकुर ने विशेषज्ञों के पैनल को बांध की तमाम गतिविधियों और बारीकियों से अवगत कराया।

विज्ञापन

विशेषज्ञों के इस पैनल में ट्रैक्टाबैल कंपनी के परियोजना प्रमुख बीएस श्रीनिवास, परियोजना प्रबंधक संदीप अग्रवाल, भूवैज्ञानिक विशेषज्ञ डॉ. गोपाल धवन और अंताकृत विशेषज्ञ बलराज जोशी सहित अन्य वैज्ञानिक शामिल रहे। इन्होंने रेणुका बांध स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परियोजना निर्माण के बेहतर प्रबंधन का आकलन भी किया। रेणुकाजी बांध परियोजना के महाप्रबंधक खेम सिंह ठाकुर ने ट्रैक्टाबैल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड को परियोजना के प्रबंधन का कार्य अवाॅर्ड होने की पुष्टि करते हुए बताया कि कंपनी के विशेषज्ञों की टीम परियोजना स्थल का प्रारंभिक निरीक्षण करने पहुंची हुई है। टीम को परियोजना निर्माण के तमाम पहलुओं से अवगत कराया गया है। इस मौके पर परियोजना के कार्यवाहक उप महाप्रबंधक डाॅ. नीरज सिंघल और वरिष्ठ प्रबंधक ई. प्रदीप मेहरा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed