फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gram Panchayat Dabrehra took decision of 500 fine on liquor consumption in open

खुले में शराब पी तो 500 रुपये जुर्माना, पंचायत ने लिया बड़ा फैसला

Wed, 17 Mar 2021 11:16 AM IST
Krishan Singh उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Mar 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat Dabrehra took decision of 500 fine on liquor consumption in open
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायत डबरेहड़ा में लोगों को खुले में शराब पीना महंगा पड़ेगा। पंचायत ने ऐसे व्यक्ति के पकड़े जाने पर पहली बार 500 रुपये तक का जुर्माना और दूसरी बार पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया है। इसके अलावा कोई शराब पीकर हुड़दंग करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पंचायत में फेरी लगाकर सामान बेचने वालों को कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी।

विज्ञापन


फेरी वालों की पंचायत एक पर्ची भी काटेगी। जिसमें फेरी वाले को कुछ भुगतान करना होगा। इससे पंचायत को आय होगी। ग्राम पंचायत डबरेहड़ा पहली बार ही बनी है। ग्राम पंचायत लंबलू से विभाजित होकर इस पंचायत का गठन हुआ है। हाल ही में इसी पंचायत के रास्ते में कॉलेज से लौट रही छात्रा का पीछा कर कुछ वाहन सवार लोगों ने हवा में गोली दागी थी। यह क्षेत्र सुनसान है और यहां लोग शराब पीने के लिए बैठे रहते हैं।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने यह फैसला लिया है। पंचायत प्रधान सुरेश शास्त्री ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पंचायत क्षेत्र में खुले में शराब पीते हुए पाया गया तो पहली बार उसे 500 रुपये जुर्माना और दूसरी बार पुलिस कार्रवाई होगी। फेरी वालों को कोविड-19 टेस्ट करवाने पर ही निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही पंचायत में प्रवेश मिलेगा। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर को 400 रुपये दिहाड़ी
पंचायत ने दिहाड़ी लगाने वालों को राहत दी है। पंचायत ने मजदूर को दिहाड़ी भी 400 रुपये देने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed