फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Governor flags off vehicles of Vikas Bharat Sankalp Yatra

Shimla News: राज्यपाल ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना

Thu, 30 Nov 2023 06:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Nov 2023 06:19 PM IST
सार

राज्यपाल ने कहा कि यात्रा के पहले चरण में जनजातीय जिलों लाहौल-स्पीति और किन्नौर तथा चंबा जिले के पांगी को लाया गया है। 

विज्ञापन
Governor flags off vehicles of Vikas Bharat Sankalp Yatra
राज्यपाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहनों को दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गुरुवार को राजभवन से शिमला ग्रामीण, ठियोग और नारकंडा के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इससे पूर्व राजभवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें हिमाचल प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही भारत सरकार की 17 विभिन्न जन कल्याण की योजनाओं के लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया।

विज्ञापन


इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यात्रा के पहले चरण में जनजातीय जिलों लाहौल-स्पीति और किन्नौर तथा चंबा जिले के पांगी को लाया गया है। सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में नागरिकों को सूचित करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई इस यात्रा का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना और कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रयास देश की लगभग हर ग्राम पंचायत को कवर करना है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश में 3 हजार 799 स्थानों को लक्षित किया गया है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि सरकारी योजनाओं के संदेश देने वाले विशेष रूप से डिजाइन वैन गांव-गांव जाकर लोगों में जागरूकता का काम करेंगे। फोकस क्षेत्रों में स्वच्छता, वित्तीय सेवाएं, बिजली, एलपीजी कनेक्शन, आवास, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छ पानी आदि शामिल हैं। इसके तहत, लाभार्थियों के साथ बातचीत, उपलब्धियों का जश्न, ऑन-द-स्पॉट क्विज प्रतियोगिताएं, ड्रोन प्रदर्शन, स्वास्थ्य शिविर और मेरा युवा भारत स्वयंसेवक नामांकन सहित जन भागीदारी जैसी गतिविधियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य 25 जनवरी, 2024 तक 2.55 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों और 3,600 शहरी स्थानीय निकायों को कवर करना है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रदेश में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा में भारत सरकार की 17 जन कल्याण की योजनाओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा, प्रदेश में राज्य सरकार की दो प्रमुख योजनाओं को भी शामिल किया गया है, जिनमें मुख्यमंत्री हिमकेयर स्वास्थ्य योजना और मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस यात्रा का लाभ सभी 3615 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि इसके कार्यान्वयन के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नामित हुए हैं और ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। राज्यपाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ भी दिलाई। 90 वाहनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 20 दिनों तक इस अभियान में जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर लाभार्थियों ने राज्यपाल से अपने अनुभव सांझा किए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती एक लघु नाटिका धरती कहे पुकार के की इस अवसर पर प्रस्तुति भी दी गई। राज्यपाल के सचिव राजेश ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला, लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी सहित कई गणमान्य लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।

स्वस्थ, सुखी और विकसित भारत है प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी : जयराम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का संकल्प निर्धारित समय में पूरा होगा, क्योंकि प्रधानमंत्री के सभी लक्ष्य तय समय में पूरे होते हैं। लक्ष्य पूरे होने का कारण प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और हर लक्ष्य को हासिल करने के लिए की गई उनकी प्लानिंग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से दी गई सभी गारंटियों के पूरी होने की पूरी गारंटी है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि भारत में सभी लोग स्वस्थ्य, सुखी और खुशहाल हों। इसके लिए सरकार की ओर से योजनाएं चलाई गई हैं। समाज के हर वंचित वर्ग का ध्यान रखा गया, जिससे विकास की दौड़ में कोई पीछे न रह जाए। वीरवार को जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना दायित्व संभालते ही देश के वंचितों के लिए काम करना शुरू किया। किसानों और वंचितों के लिए योजनाएं चलाईं। सस्ती दवा से लेकर निशुल्क इलाज की व्यवस्था दी। नेता प्रतिपक्ष ने देशभर में 15 हजार नए जन औषधि केंद्र खोलने के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से आभार जताया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा 130 करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा : बिंदल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. बिंदल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा पूर्व देश भर में प्रारंभ हुई है। भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लिया गया और उस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार के विगत साढ़े नौ वर्ष गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं। इस दौरान 11 करोड़ घरों में शौचालय बनाए गए। 3.50 करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए गए, लगभग 22 करोड़ घरों को नल से स्वच्छ जल के लिए जल जीवन मिशन योजना चलाई गई। डॉ. बिंदल ने वीरवार को कहा कि मोदी सरकार की ओर से किसानों के हित में 9 करोड़ किसानों के खाते में 6000 रुपये प्रति वर्ष डाले जा रहे हैं, जिससे किसान बीज, खाद के लिए आत्मनिर्भर हो सके। 47 करोड़ गरीबों के जनधन के खाते खुलवाए गए, जिन खातों में सरकार की ओर से दी जाने वाली सभी सहयोग राशियां डीबीटी के माध्यम से बिना भ्रष्टाचार के इन तक पहुंचाई गई। 50 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में दिया गया। डॉ. बिंदल ने कहा कि मोदी सरकार के साढ़े नौ साल आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के हैं, जिसमें जीडीपी लगातार स्थिरता के साथ बढ़ी। 

आ गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गारंटी वाले रथ : कश्यप

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने विकास भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि देश और हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गारंटी रथ चल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं और जो योजनाए प्रारंभ करते हैं उनको देश के सभी नागरिकों को पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि विकास भारत संकल्प यात्रा का आगाज पूरे प्रदेश और देश में हो चुका हैष इन रथों का जनता को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। वीरवार को कश्यप ने कहा कि इन रथों के माध्यम से ग्रामीण जागरूकता के लिए योजनाओं का व्यापक प्रचार किया जाएगा। इन रथों में प्रायोजित 17 केंद्रों में योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार से प्रदेश सरकार की दो राज्य योजनाएं मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना और मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना का भी प्रचार किया जाएगा। उनके साथ पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कोषाध्यक्ष कमल सूद, रूपा शर्मा, कुसुम सदरेट, सुनील धर, बिलाल अहमद, संजीव चौहान, सुशील चौहान, कमलेश, बॉबी बंसल, किमी सूद, आशा शर्मा, शैली, तरुण राणा विशेष रूप में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed