फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Good news for tourists: Manali-Leh road restored after 15 hours, administration extended deadline for vehicles

पर्यटकों के लिए खुशखबर: मनाली-लेह मार्ग 15 घंटे बाद बहाल हुआ, प्रशासन ने वाहनों के लिए बढ़ाई समयसीमा

Wed, 04 May 2022 05:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 May 2022 05:56 PM IST
सार

बारालाचा दर्रे में हिमपात होने के कारण मनाली-लेह मार्ग लगभग 15 घंटे तक बंद रहा। बुधवार दोपहर बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका। दोपहर तक दारचा तक ही वाहन जा सके। हालांकि, दोपहर बाद पर्यटक वाहनों को लेह की ओर जाने की अनुमति दी गई। 

विज्ञापन
Good news for tourists: Manali-Leh road restored after 15 hours, administration extended deadline for vehicles
बर्फ से लकदक मनाली-लेह मार्ग पर दौड़े वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

 दारचा से आगे बारालाचा दर्रे में हिमपात होने के कारण मनाली-लेह मार्ग लगभग 15 घंटे तक बंद रहा। बुधवार दोपहर बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका। दोपहर तक दारचा तक ही वाहन जा सके। हालांकि, दोपहर बाद पर्यटक वाहनों को लेह की ओर जाने की अनुमति दी गई। जिला प्रशासन ने अब लेह तक जाने वाले वाहनों की समयसीमा भी बढ़ा दी है। दोपहर एक के बजाय अब तीन बजे तक पर्यटक लेह की ओर जा सकेंगे। यानी, दारचा चेकपोस्ट पर पर्यटकों को दोपहर तीन बजे तक पहुंचना होगा। उधर, पांगी-किलाड़ को जोड़ने वाला तांदी-संसारी मार्ग पर कडू नाला के समीप भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। मनाली और लाहौल घाटी में मौसम ने करवट बदल दी है। मंगलवार को मनाली और लाहौल में बारिश हुई। बारालाचा दर्रा समेत कई चोटियों पर हिमपात हुआ। इससे मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया।

विज्ञापन


लाहौल प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर पर्यटक वाहनों को दारचा से आगे नहीं जाने की सलाह दी। चेक पोस्ट पर सभी वाहनों को दोपहर तक रोका गया। दोपहर बाद मार्ग खुलते ही वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी गई। उधर, तांदी संसारी मार्ग पर कडू नाले के पास भूस्खलन से किलाड़ और पांगी के लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। मंगलवार सुबह यहां भारी भूस्खलन होने से तांदी संसारी मार्ग बंद हो गया था। सीमा सड़क संगठन ने इस मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन अभी मार्ग को बहाल नहीं किया जा सका है। पांगी जाने वाले लोग मंगलवार रात से उदयपुर में रुके हैं। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि दारचा तक ही वाहनों को जाने की अनुमति दी गई। दोपहर बाद मार्ग बहाल होते ही वाहन आगे जा सके। अब लेह की ओर जाने वाले यात्रियों की समयसीमा भी बढ़ा दी गई है। अब तीन बजे तक दारचा चेकपोस्ट में पहुंचने वाले पर्यटकों को लेह की ओर जाने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed