फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   gold recovery

एचआरटीसी बस में पकड़ा ढाई लाख का सोना

Wed, 26 Feb 2020 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 26 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
gold recovery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में अवैध कारोबार हो रहा है। बुधवार को लुधियाना से हमीरपुर आ रही एचआरटीसी की बस में ढाई लाख कीमत का सोना बरामद हुआ है। एक्साइज विभाग ने माल को जब्त करके कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही एचआरटीसी हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक ने भी जांच बिठा दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बुधवार दोपहर को लुधियाना से हमीरपुर आ रही एचआरटीसी की बस को नादौन विधानसभा क्षेत्र के तहत आते गांव जोलसप्पड़ में चेकिंग के लिए रोका गया। एक्साइज विभाग की टीम का नेतृत्व सहायक आबकारी एवं कर आयुक्त चेतराम ठाकुर कर रहे थे। बस की तलाशी के दौरान बस चालक की सीट के समीप एक प्लास्टिक का डिब्बा बरामद हुआ। एक्साइज विभाग ने बस में बैठी सवारियों से इस प्लास्टिक डिब्बे के बारे में पूछा लेकिन सभी यात्रियों ने इस डिब्बे के बारे में कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। बाद में बस के चालक और परिचालक ने बताया कि लुधियाना में उन्हें यह डिब्बा एक व्यक्ति ने हमीरपुर पहुंचाने के लिए कहा था। बस चालक और परिचालक के बयान पल.पल में बदलते रहे। बता दें कि एचआरटीसी की कुरियर और पार्सल सेवा भी है। अगर लुधियाना से किसी ने दवाइयों का डिब्बा भी भेजा होता तो उसकी कहीं ना कहीं सरकारी रिकॉर्ड में एंट्री मिलती। एक्साइज विभाग की जांच में बस का चालक और परिचालक पार्सल की कोई एंट्री रजिस्टर पर नहीं दिखा पाए। आखिर में एक्साइज विभाग ने मामले का पर्दाफाश करते हुए हमीरपुर में बैठे कारोबारी से संपर्क किया। कारोबारी ने लुधियाना से सोने के आभूषण मंगवाने की बात कबूल की है। डिब्बा खोलने पर इसके भीतर सोने के दो कड़े और कान की कुछ बालियां मिली हैं। जिनका कुल वजन 5 तोले के करीब पाया गया। एक्साइज विभाग ने सोने के आभूषण की बाजार कीमत ढाई लाख रुपए के करीब अंकी है। हमीरपुर से जोलसप्पड़ मौके पर पहुंचे कारोबारी ने 15000 पर जुर्माना भरकर अपनी जान छुड़ाई। इस दौरान करीब 1 घंटा से अधिक समय तक बस सड़क पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन

लुधियाना से हमीरपुर आ रही एचआरटीसी की बस में ढाई लाख कीमत के सोने के आभूषण पकड़े गए हैं। चालक और परिचालक एचआरटीसी कुरियर और पार्सल सेवा का कोई भी रिकॉर्ड मौके पर नहीं दिखा पाए। हमीरपुर के कारोबारी ने मौके पर पहुंचकर 15000 जुर्माना भर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नविंदर सिंह, उप आयुक्त आबकारी एवं राज्य कर विभाग हमीरपुर।
मैं बुधवार को शिमला मीटिंग में था। वीरवार को कार्यालय में पहुंचकर मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल इस बारे में निगम ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में जांच के बाद सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-विवेक लखनपाल, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed