फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Gaucha village finally gets road connectivity; a bus reached the village for the first time, and the villagers

चाैपाल: आजादी के 78 वर्षों बाद सड़क से जुड़ा गाैंचा गांव, पहली बार पहुंची बस, खुशी में झूमे ग्रामीण

Tue, 16 Dec 2025 04:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/चाैपाल।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/चाैपाल। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Dec 2025 04:53 PM IST
सार

चाैपाल उपमंडल के अंर्तगत नेरवा उप तहसील के तहत आने वाली पंचायत भराणू का गांव गाैंचा मंगलवार को आजादी के 78 वर्षों बाद सड़क से जुड़ गया है। 

विज्ञापन
Gaucha village finally gets road connectivity; a bus reached the village for the first time, and the villagers
आजादी के 78 वर्षों बाद सड़क सुविधा से जुड़ा गाैंचा गांव, पहली बार पहुंची बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला जिले के चाैपाल उपमंडल के अंर्तगत नेरवा उप तहसील के तहत आने वाली पंचायत भराणू का गांव गाैंचा मंगलवार को आजादी के 78 वर्षों बाद सड़क सुविधा से जुड़ गया। मंगलवार को इस संपर्क सड़क का उद्घाटन उपमंडल अधिकारी चौपाल हेमचंद वर्मा की ओर से विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रहे एवं वर्तमान में कांग्रेस संगठन महासचिव रजनीश किमटा की माैजूदगी में किया गया। इस दाैरान गांव तक एचआरटीसी बस का ट्रायल भी किया गया जोकि सफल रहा। एसडीएम ने चाड़वाधार से गौंचा के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सड़क के बनने और बस की सुविधा मिलने से गौंचा के अतिरिक्त आसपास गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। हालांकि, इस सड़क का निर्माण कार्य बरसात के दौरान पूरा हो चुका था, लेकिन अब इसका औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया है।

विज्ञापन

सड़क के लिए ग्रामीणों ने लड़ी लंबी लड़ाई
वहीं गांव के दशकों बाद करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी इस सड़क से जुड़ने और बस पहुंचने पर ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सड़क की खुशी में ग्रामीण मुख्य अतिथि के साथ नाटियों पर जमकर झूमे। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ रजनीश किमटा व अधिकारियों का स्वागत किया।  गांव के लिए वर्तमान में कोविड काल में बना कच्चा संकरा एंबुलेंस रोड है, जो बारिश होने की स्थिति में बार-बार बंद हो जाता है। बरसात में तो इस मार्ग से आवाजाही करना जान जोखिम में डालने जैसा है। लेकिन अब मुख्य मार्ग से गांव के लिए बस योग्य  सड़क बनने से लोगों की परेशानी दूर हुई है। लोकनिर्माण विभाग की ओर से तैयार इस सड़क को मंजूर करवाने के लिए गाैंचा वासियों को लंबा संघर्ष करना पड़ा है। करीब 25 वर्षों से ग्रामीण सड़क के लिए विभिन्न सरकारों से गुहार लगाते रहे। ग्रामीणों ने अपनी जेब से पैसे खर्च कर सड़क के लिए एफसीए की मंजूरी लेने के लिए देहरादून के भी कई चक्कर काटे। आखिरकार अब मेहनत रंग लाई है और गांव जीवन रेखा कही जाने वाली सड़क से जुड़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दो साल में बचे हुए गांव भी सड़क से जुड़ेंगे: रजनीश
इस दाैरान रजनीश किमटा कहा कि सड़कें हमारी जीवन रेखाएं हैं, आज भी चाैपाल क्षेत्र में बहुत से गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कें बनाना बहुत कठिन काम है। फिर भी पिछले कुछ समय से लोगों में जागरूकता आई है। सरकार की पूरी कोशिश रहेगी कि अगले दो साल में चाैपाल क्षेत्र के बचे हुए गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि 2026 तक गाैंचा से गयाहं गांव तक सड़क का कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गाैंचा सड़क को आने वाले वर्षों में पक्का किया जाएगा। साथ ही बाया भराणू से बस सेवा शुरू करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। सड़क लोकार्पण के दौरान उपमंडल अधिकारी चौपाल, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सुनील शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, एचआरटीसी, पुलिस सहित अन्य विभागों के कर्मचारी-अधिकारी व ग्रामीण माैजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed