Hamirpur News: हमीरपुर में मनाया जाएगा पूर्ण राज्यत्व दिवस, सीएम सुक्खू फहराएंगे ध्वज
53वां पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह 25 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश का 53वां पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह 25 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सीएम और भव्य परेड की सलामी लेंगे। जिला प्रशासन ने राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपायुक्त ने कहा कि समारोह में भव्य परेड के अलावा विभिन्न विभागों की झांकियां, प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे।
उन्होंने अधिकारियों को झांकियों की तैयारियां जल्द पूरी करने और इनकी थीम से संबंधित सूचनाएं दो दिन में जिला प्रशासन को भेजने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि 23 से 26 जनवरी तक मौसम के खराब रहने का अनुमान है। इसलिए भारी बारिश की स्थिति में कार्यक्रम टाउन हाल में करवाए जाएंगे। कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में टाउन हाल में भी सभी प्रबंध करें। बैठक में अन्य प्रबंधों को लेकर भी चर्चा की गई। एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने परेड एवं मार्चपास्ट के संबंध में जानकारी दी। एडीसी जितेंद्र सांजटा, सभी एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने भी सुझाव रखे।
धूमल भी गृह विस क्षेत्र भोरंज में करवा चुके हैं राज्य स्तरीय कार्यक्रम
वर्ष 2009-10 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी इस तरह की नजीर पेश कर चुके हैं। उन्होंने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र भोरंज के तहत कंज्याण डिग्री कॉलेज के मैदान में राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस का आयोजन करवाया था।