{"_id":"654d021180b2c3f06009a1b4","slug":"from-today-13-special-buses-will-run-for-delhi-and-eight-for-chandigarh-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: आज से दिल्ली के लिए 13 और चंडीगढ़ के लिए चलेंगी आठ विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: आज से दिल्ली के लिए 13 और चंडीगढ़ के लिए चलेंगी आठ विशेष बसें
Fri, 10 Nov 2023 10:55 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:55 AM IST
सार
10 और 11 नवंबर को दिल्ली से जिला कांगड़ा के लिए चलते वाली एचआरटीसी की 13 स्पेशल बसों में से 11 बसें पूरी तरह से एडवांस पैक हो गई हैं।
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें।
- फोटो : संवाद
विस्तार
दिवाली से पहले घर आने वालों की तांता इतना अधिक रहता है कि 10 और 11 नवंबर को दिल्ली से जिला कांगड़ा के लिए चलते वाली एचआरटीसी की 13 स्पेशल बसों में से 11 बसें पूरी तरह से एडवांस पैक हो गई हैं। धीरे-धीरे बाकी बसों की सीटें भी भरना शुरू हो गई हैं। वहीं चंडीगढ़ से कांगड़ा आने वाली सात बसों में से चार बसें पैक हो गई हैं। बाकी बसों में भी कुछ बसों में सीटें बची हैं। इस बसों की बुकिंग ऑनलाइन और काउंटरों पर की जा रही हैं। बता दें कि 10 और 11 नवंबर को दिल्ली से जिला कांगड़ा आने के लिए 13-13 और चंडीगढ़ से सात-सात बसें चलाई जा रही हैं। इसमें बैजनाथ, धर्मशाला, पालमपुर और कांगड़ा डिपो की बसें शामिल हैं।
विज्ञापन
बता दें कि दिवाली से पहले बाहरी राज्यों में पढ़ाई और नौकरी करने वाले छुट्टी होने के चलते अपने घर त्योहार मनाने के लिए आते हैं। ऐसे में सामान्य दिनों में चलने वाली बसें यात्रियों के लिए कम पड़ जाती हैं। इसको देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से प्रदेश के लिए दिल्ली से स्पेशल बसें चलाई जाती हैं। एचआरटीसी धर्मशाला के डीएम पंकज चड्ढा ने बताया कि दिवाली से पहले प्रदेश से सभी डिपो के लिए स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं, जिसमें से अधिकतर बसें पूरी तरह से पैक हो गई हैं। इसके अलावा अन्य बसों में भी बुकिंग तेजी से हो रही है।
विज्ञापन
दिल्ली से आने वाले बसों की सूची
समय: प्रस्थान गणतव्य उपलब्ध सीटें (10 नवंबर) 11 नवंबर
शाम 8:44 दिल्ली(वोल्वो) धर्मशाला फुल अभी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं
शाम 9:34 दिल्ली(वोल्वो) पालमपुर 11 अभी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं
शाम 7:52 दिल्ली बैजनाथ फुल फुल
शाम 7:47 दिल्ली बैजनाथ फुल फुल
शाम 9:16 दिल्ली बैजनाथ फुल फुल
शाम 7:55 दिल्ली पालमपुर फुल फुल
शाम 9:31 दिल्ली पालमपुर फुल फुल
शाम 9:21 दिल्ली पालमपुर फुल फुल
शाम 9:45 दिल्ली पालमपुर 41 39
शाम 9:25 दिल्ली पालमपुर फुल फुल
शाम 9:17 दिल्ली धर्मशाला फुल अभी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं
शाम 8:42 दिल्ली धर्मशाला फुल 23
शाम 9:28 दिल्ली कांगड़ा फुल फुल
चंडीगढ़ वाली बसों की सूची
समय : प्रस्थान गंतव्य उपलब्ध सीटें (10 नवंबर) 11 नवंबर
दोपहर 3:50 चंडीगढ़ बैजनाथ 6 फुल
शाम 8:25 चंडीगढ़ बैजथान फुल 21
शाम 11:50 चंडीगढ़ धर्मशाला फुल 6
शाम 9:35 चंडीगढ़ बैजनाथ फुल 23
शाम 11:30 चंडीगढ़ धर्मशाला फुल 14
शाम 9:15 चंडीगढ़ कांगड़ा 39 42
शाम 11:00 चंडीगढ़ बैजनाथ 37 47