फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   four thousand crore spent on una hamirpur railway line: Anurag Thakur

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- चार हजार करोड़ से बनेगी ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन

Sun, 13 Mar 2022 09:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 13 Mar 2022 09:09 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहले यह प्रोजेक्ट 6000 करोड़ का था। आखिरी के 10 किलोमीटर कम करने व एक पुल और सुरंग न बनाने से इसकी लागत 2000 करोड़ कम होकर 4000 करोड़ रह जाएगी।

विज्ञापन
four thousand crore spent on una hamirpur railway line: Anurag Thakur
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ने कहा कि करीब 45 किलोमीटर लंबी ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन 4000 करोड़ रुपये में तैयार होगी। केंद्र 75 व राज्य 25 फीसदी खर्च वहन करेगा। मीडिया से बातचीत के दौरान अनुराग ने बताया कि हमीरपुर तक रेल लाइन पहुंचे, इसके लिए उन्होंने वर्ष 2015 में केंद्र सरकार के सामने इस परियोजना की मांग रखी थी।

विज्ञापन


साल 2016 में रेलवे मंत्रालय ने इस लाइन का प्रारंभिक सर्वे करवाया। इस परियोजना के निर्माण में जो भी तकनीकी दिक्कतें आ रहीं थी, उन्हें सुलझा लिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों जब प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली आए थे, तब रेल मंत्री व उन्होंने इस पर लंबी चर्चा की। पहले यह प्रोजेक्ट 6000 करोड़ का था।
विज्ञापन


चर्चा के बाद निर्णय हुआ कि आखिरी के 10 किलोमीटर कम करने व एक पुल और सुरंग न बनाने से इसकी लागत 2000 करोड़ कम होकर 4000 करोड़ रह जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं और जल्द ही हिमाचल प्रदेश एक और रेल परियोजना से लाभान्वित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed