फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Four panchayats pratinidhi elected unopposed in Sirmour District in Himachal Pradesh

सिरमौर जिले में निर्विरोध चुने गए चार पंचायतों के प्रतिनिधि

Mon, 28 Dec 2020 07:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नौहराधार, शिलाई, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नौहराधार, शिलाई, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Dec 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Four panchayats pratinidhi elected unopposed in Sirmour District in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पंचायत चुनाव के नामांकन से पूर्व सिरमौर जिले में पंचायतों के निर्विरोध चुने जाने का सिलसिला जारी है। सोमवार को सिरमौर जिले में चार पंचायतों के प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए। ग्राम पंचायत लानाचेता में प्रधान सहित उपप्रधान और पंच निर्विरोध चुने गए हैं। रेणुका विधानसभा क्षेत्र की लानाचेता पंचायत में दो हजार से अधिक मतदाता हैं।

विज्ञापन


पंचायत के मौजिज लोगों ने बैठक कर प्रधान पद के लिए रीना देवी के नाम पर सहमति बनाई। चंद्रस्वरूप को उपप्रधान चुना गया। वार्ड एक से ललिता, दो से दयाराम, चार से ममता, सात से अनूप को पंच चुना गया। बाकी वार्ड सदस्यों को भी निर्विरोध चुनने के लिए बैठक में सहमति बनाने का दौर जारी है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान दलीप सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, पृथ्वीराज चौहान, वरिष्ठ नागरिक तपेंद्र सिंह, सेवकराम, सुरजीत सिंह तोमर, लोकेंद्र चौहान, नरेंद्र ठाकुर व सतपाल चौहान आदि ने बताया कि आमसभा में दावेदार रंजना तोमर, दीपिका चौहान व हेमंती देवी ने रीना देवी को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत के विकास को परस्पर मेलमिलाप बनाने के उद्देश्य से मिनी संसद का चुनाव निर्विरोध करने का फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि इसी पंचायत से कांग्रेस समर्थित डीडीसी उम्मीदवार पृथ्वीराज भी मैदान में हैं। निर्विरोध पंचायत होने पर यह भी आंकलन लगाया जा रहा है कि पृथ्वीराज को इसका सीधा फायदा गांव की एकजुटता से मिल सकता है।

पनोग में चौथी बार निर्विरोध चुनी पंचायत
शिलाई क्षेत्र की पनोग पंचायत में ग्रामीणों की खुमली (आमसभा) में पूरी पंचायतों का निर्विरोध चयन हुआ। नैनीधार में भी ग्रामीणों ने बैठक कर सर्वसम्मति से पंचायत प्रतिनिधि चुने। जबकि शखोली में भी बिना मतदान के पंचायत का गठन किया गया। शिलाई की ग्राम पंचायत पनोग के ग्रामीणों ने चौथी बार निर्विरोध पंचायत प्रतिनिधि चुनकर समाज को बेहतरीन संदेश दिया है।

इससे पहले लगातार तीन बार यहां सर्वसम्मति से ही पंचायत का चयन हुआ है। ग्राम पंचायत पनोग में आम सभा के माध्यम से सत्या देवी को प्रधान व सुरेश पोजटा को निर्विरोध उपप्रधान चुना गया है। इसके अतिरिक्त खंड की शखोली पंचायत भी निर्विरोध चयनित हुई है। शंखोली पंचायत में प्रधान रीना देवी व उपप्रधान गोविंद शर्मा को चुना गया है।


इससे पहले खंड की चार अन्य पंचायतें कोटीबोच, धारवा, नैनीधार, बॉबल निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं। वर्तमान में खंड की 6 पंचायतों को निर्विरोध चुन लिया गया है जबकि अन्य कई पंचातों में निर्विरोध निर्वाचन के प्रयास जारी है। इधर, नैनीधार में भी आम सहमति से ही पंचायत प्रतिनिधि चुने गए। यहां प्रधान जगत ठाकुर और उपप्रधान संत राम बनाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed