फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Four died including one women, three injured in road accidents in chamba himachal

हिमाचल: दो सड़क हादसों में तीन महिलाओं समेत पांच की मौत, दो घायल

Sat, 31 Oct 2020 08:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Oct 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Four died including one women, three injured in road accidents in chamba himachal
चंबा में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। हिमगिरी के सतरूंणी-नकरोड़ सड़क मार्ग पर रिंड़ा नामक स्थान पर एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को सिविल अस्पताल तीसा में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। इस हादसे में टिल्लो पत्नी नंद लाल निवासी भटारी और रतो पत्नी आलम निवासी भटारी, देवी सिंह पुत्र चंद राम निवासी गांव सदरूणी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हेम सिंह पुत्र मेदा सिंह निवासी गांव चलेई और 20 वर्षीय गुरबचन पुत्र हेम सिंह निवासी चलेई बुरी तरह से घायल हो गए। वाहन को गिरता देख स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस, 108 एंबुलेंस को सूचित किया। घायलों को सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हेम सिंह को मृत करार दिया जबकि गुरबचन को चंबा रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक चंबा अरूल कुमार ने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। एसडीएम तीसा मनीष चौधरी ने बताया कि कार हादसे में चार लोगों की मौत हुई है जबकि एक युवक घायल हुआ है। मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार और घायल को 5 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है।

विज्ञापन



उधर, चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सुकड़ाई बाईं के ट्रक ने महिला और एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई है जबकि युवक को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिसे कुछ दूरी पर दबोच लिया गया है। हादसा उस समय हुआ जब यह परिवार रिश्तेदार के यहां किसी समारोह में भाग लेने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजेश कुमार पुत्र किरपा राम गांव भनौता डाकघर चनेड़ तहसील चंबा ने पुलिस में शिकायत दी है कि शुक्रवार शाम को वे सुकड़ाई बाईं स्थित रिश्तेदार के घर समारोह में परिवार सहित आए थे। उन्होंने अपनी गाड़ियां सुकड़ाई बाईं के समीप सड़क किनारे पार्क की थी। इसी दौरान बनीखेत से बाथरी की तरह से एक ट्रक आया। इसे अमित कुमार पुत्र दुलो राम गांव गंडियार डाकघर बाथरी तहसील डलहौजी चला रहा था।
विज्ञापन


राजेश ने बताया कि सड़क किनारे उसकी पत्नी बिमला देवी, पुत्र राहुल, भाई धर्मेंद्र और उसकी पत्नी सोमा देवी मौजूद थी।  उन्होंने कहा कि तेज गति से आए ट्रक ने राहुल और सोमा देवी को टक्कर मार दी। इससे उन्हें गंभीर रूप से चोटें आई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसे पांच सौ मीटर दूर जाकर दबोचा गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बाथरी लेकर गए। मगर यहां महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया। एसपी चंबा अरुल कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक की टक्कर से महिला की मौत हुई है। जबकि युवक को गंभीर चोटें आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed