फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Former CM Prem Kumar Dhumal in BJP meeting held at Hamirpur Himachal Pradesh

Himachal BJP: भाजपा ने की गुप्त बैठक, चुनावी बेला में रूठों को मनाने की कवायद, धूमल ने किया प्रयास

Thu, 19 Oct 2023 04:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 19 Oct 2023 04:11 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने इस बैठक में मुखिया की भूमिका निभाई और नाराज चल रहे लोगों को फिर से एकजुट करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Former CM Prem Kumar Dhumal in BJP meeting held at Hamirpur Himachal Pradesh
पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला हमीरपुर में लोकसभा चुनावों से पूर्व भाजपा की रूठों को मनाने की कवायद शुरू हो गई है। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में गुपचुप तरीके से बंद कमरों में बैठकों का दौरा शुरू हो चुका है। हमीरपुर के एक निजी होटल में भाजपा से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए एक मैराथन बैठक हुई। हालांकि  इस बैठक से मीडिया को पूरी तरह से दूर रखा, लेकिन छन-छन के आई खबरों ने खुलासा किया है कि बैठक में करीब 75 भाजपा के पुराने और कर्मठ कार्यकर्ताओं शामिल हुए हैं।  

विज्ञापन


बैठक में वह पुराने कार्यकर्ता भी मौजूद रहे जो किसी न किसी बात को लेकर संगठन से नाराज चल रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने इस बैठक में मुखिया की भूमिका निभाई और नाराज चल रहे लोगों को फिर से एकजुट करने का प्रयास किया। दरअसल मंडल और जिला भाजपा की कार्यकारिणी के कुछ पुराने कार्यकर्ता संगठन से नाराज और नाखुश चल रहे हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों की इस बेला में उनकी नाराजगी कहीं न कहीं पार्टी के लिए घातक साबित हो सकती है। ऐसे में भाजपा किसी भी तरह का खतरा इस वक्त नहीं लेना चाहती है। खासकर हमीरपुर जिला जहां विधानसभा चुनाव में पांचों सीटों में से भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली है। इस गुप्त बैठक में जिला के सभी भाजपा मंडलों के वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष के अलावा जिला के वर्तमान और पूर्व अध्यक्षों के भी शामिल होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदित रहे कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लगातार चार बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मगर इस बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत कांग्रेस विधायकों की बड़ी फौज फील्डिंग लगाए बैठी है। पांचवीं बार हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से जीत के सपने को साकार करने के लिए पार्टी को पहले अपने कुनबे को एकजुट करना होगा और सभी गले शिकवे मिटाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed