फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   For the first time in the history of Himachal seven chief secretaries were made in one government

chief Secretaries HP: हिमाचल के इतिहास में पहली बार एक सरकार में बने सात मुख्य सचिव

Sat, 16 Jul 2022 10:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Jul 2022 10:43 AM IST
सार

प्रदेश के इतिहास में पहली बार एक सरकार में सात मुख्य सचिव बने हैं। जनवरी 2018 से 15 जुलाई 2022 तक जयराम सरकार ने सात मुख्य सचिव नियुक्त कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। 

विज्ञापन
For the first time in the history of Himachal seven chief secretaries were made in one government
मुख्य सचिव आरडी धीमान ने संभाला पदभार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार एक सरकार में सात मुख्य सचिव बने हैं। जनवरी 2018 से 15 जुलाई 2022 तक जयराम सरकार ने सात मुख्य सचिव नियुक्त कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। पूर्व की सरकार में अधिकतम दो से तीन मुख्य सचिव ही बदले गए हैं। प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि पूर्व की सरकारों के समय में एक कैडर के बीच अधिक अफसर नहीं होते थे। अतिरिक्त मुख्य सचिव भी गिने चुने होते थे। ऐसे में जो मुख्य सचिव बनता था वह सेवानिवृत्ति तक सरकार का कार्यकाल भी पूरा करवा जाता था। अब एक ही कैडर में कई अफसर होते हैं।

विज्ञापन


मुख्य सचिव बनने की हसरत को पूरा करने के लिए सरकारें भी कार्यकाल को कम कर देती हैं। इससे अधिक अफसरों को मुख्य सचिव बनने का मौका मिल जाता है। उधर, प्रदेश के नए मुख्य सचिव आरडी धीमान 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त होंगे। धीमान प्रदेश में बनने वाली नई सरकार के साथ भी कुछ दिन बिताएंगे। जनवरी 2023 में हिमाचल प्रदेश में फिर नया मुख्य सचिव मिलेगा।
विज्ञापन


आर्म्सडेल भवन के कमरा नंबर 422 में बैठेंगे राम सुभग सिंह
प्रदेश सरकार के प्रधान सलाहकार (प्रशासनिक सुधार) राम सुभग सिंह अब सचिवालय के आर्म्सडेल भवन के कमरा नंबर 422 में बैठेंगे। विशेष सचिव आपदा प्रबंधन सुदेश मोक्टा से इस कमरे को खाली करवा लिया है। मोक्टा को मुख्य सचिव आरडी धीमान के पुराने कार्यालय के कमरा नंबर 421 में शिफ्ट किया गया है। शुक्रवार को रामसुभग सिंह के मुख्य सचिव कार्यालय को खाली करते ही
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यालय से काफी सामान भी कमरा नंबर 422 में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि, राम सुभग सिंह शुक्रवार को इस कमरे में नहीं बैठे। वे मुख्य सचिव कार्यालय से ही अपने निवास स्थान पर चले गए। प्रधान सलाहकार (प्रशिक्षण) निशा सिंह और प्रधान सलाहकार (जन शिकायत निवारण) संजय गुप्ता शुक्रवार को सचिवालय नहीं आए। बताया जा रहा है कि निशा सिंह प्रदेश से बाहर टूअर पर गई हैं। सोमवार तक निशा सिंह शिमला लौटेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed