फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Five sessions for covid vaccination of people aged 18-44 in Himachal, full consignment of vaccines will be available together

कोरोना: हिमाचल में 18-44 आयु वर्ग के लोगों को अब पांच सत्रों में लगेगी वैक्सीन, यहां देखें शेड्यूल

Sat, 12 Jun 2021 09:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Jun 2021 09:45 PM IST
सार

सरकार की ओर से तय की गई योजना के अनुसार अब वैक्सीनेशन सत्र 14, 15, 16, 17 और 18 जून को आयोजित होंगे। 

विज्ञापन
Five sessions for covid vaccination of people aged 18-44  in Himachal, full consignment of vaccines will be available together
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए केंद्र सरकार से 1,17,830 टीके पहुंच गए हैं। पहले यह डोज तीन किस्तों में 16, 26 जून और दो जुलाई को आनी थीं। एक साथ वैक्सीन पहुंचने से अब प्रदेश के युवाओं को पांच दिन 14, 15, 16, 17 और 18 जून को डोज लगेगी। उपलब्ध सभी डोज 21 जून से पहले-पहले प्रदेश के युवाओं को लगा दी जाएगी। इसके बाद दोबारा केंद्र से वैक्सीन मिलेगी। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने डोज लगाने के लिए स्लॉट बुकिंग का तरीका भी बदल दिया है। अब टीकाकरण से एक दिन पहले युवाओं को ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा। इससे पूर्व दो दिन पहले स्लॉट बुक करना होता था। स्लॉट बुक करने का समय भी बदल दिया गया है। पहले जहां ढाई से तीन बजे तक बुकिंग होती थी, वहीं अब दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक स्लॉट बुकिंग होगी। हर सेंटर पर एक दिन में 100 युवाओं को टीका लगेगा। पूरे राज्य में 1706 सत्र आयोजित किए जाएंगे। 14 जून को प्रदेश के 266 और 15 से 18 जून तक 360 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। अगर किसी जिले के पास इस श्रेणी का कोई टीका रह जाता है तो जिले 19 जून को मॉप अप राउंड आयोजित करके लगा सकते हैं। 
विज्ञापन



विदेश में पढ़ाई, नौकरी के लिए जाने वालों को 28 दिन बाद लगेगी दूसरी डोज
विदेश में पढ़ाई और नौकरी के लिए जाने वालों को कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज 28 दिन बाद देने का विशेष प्रावधान किया गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और कर्मचारियों को भी कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज की अंतराल को कम करने का प्रावधान है। इन श्रेणियों में आने वाले लाभार्थी संबंधित ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों से संपर्क करेंगे, ताकि जिला स्तर पर समेकित आंकड़ों को संकलित कर सकें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण की विशेष व्यवस्था पहली खुराक के 28 दिनों के बाद उन लोगों के लिए उपलब्ध होगी, जिन्होंने विदेश यात्रा की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य लोगों के लिए दूसरी डोज के लिए 84 दिन का अनिवार्य न्यूनतम अंतराल रखा गया है। इसके लिए खंड चिकित्सा अधिकारियों को डाटा बेस तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उसके आधार पर ही टीकाकरण का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम 21 जून 2021 से लागू होगा, जिसमें निजी अस्पतालों के लिए वैक्सीन की खुराक की कीमत प्रत्येक वैक्सीन निर्माता की ओर से घोषित की जाएगी। निजी अस्पतालों की ओर से 150 रुपये प्रति खुराक सेवा शुल्क के रूप में लेने का प्रावधान किया है। इसके साथ ही कोविशील्ड के लिए 780 रुपये, कोवैक्सीन के लिए 1410 रुपये, स्पूतनिक वी के लिए 1145 रुपये की दरें निर्धारित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed