फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Five percent dearness allowance to Forest Corporation employees, 94 posts to be filled, decision taken in BOD meeting

वन निगम के कर्मचारियों को मिलेगा पांच फीसदी डीए, भरे जाएंगे 169 पद

Wed, 24 Jun 2020 07:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jun 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Five percent dearness allowance to Forest Corporation employees, 94 posts to be filled, decision taken in BOD meeting
वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर

हिमाचल वन निगम के कर्मचारियों को पांच फीसदी डीए देने का फैसला लिया गया है। 1421 कर्मचारियों को यह डीए एक जुलाई 2019 से देय होगा। इसके अलावा सीधी भर्ती से 75 वन रक्षक नियुक्त किए जाएंगे। विभिन्न श्रेणी के 94 पदों पर भी शीघ्र भर्ती की जाएगी। निगम में आउटसोर्स से बहुउद्देश्यीय कामगार भी भर्ती की जाएंगे। पतलीकूहल में लकड़ी का केंद्रीय डिपो खोलने को भी मंजूरी दी गई। ये फैसले बुधवार को निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए। बैठक की अध्यक्षता वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि निगम ने तारपीन तेल की बिक्री से 5.60 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। बैठक में फैसला लिया गया कि गोदरेज फर्नीचर से वन निगम को मिलने वाला कमीशन अब पांच से बढ़ाकर आठ फीसदी किया जाएगा। 

विज्ञापन


निदेशक मंडल के अन्य फैसले
पेड़ों से बिरोजा निकासी के लिए किया जाएगा वैज्ञानिक तरीकों का प्रयोग 
बिरोजा बिक्री के लिए अपनाई जाएगी ई-टेंडर प्रक्रिया
अनुबंध कर्मचारियों को किया जाएगा नियमित 
दैनिक वेतन भोगियों, अंशकालिक कर्मचारियों को दिए जाएंगे बढ़ाए गए भत्ते
नाहन और बिलासपुर में फैक्टरियों को और आधुनिक बनाने के निर्देश 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed