{"_id":"63c033b96b422a03b6142b6f","slug":"first-meeting-of-sukhu-cabinet-ops-will-be-reinstated-arrears-not-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Cabinet Meeting: सुक्खू मंत्रिमंडल की पहली बैठक, ओपीएस होगी बहाली, एरियर अभी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Cabinet Meeting: सुक्खू मंत्रिमंडल की पहली बैठक, ओपीएस होगी बहाली, एरियर अभी नहीं
Thu, 12 Jan 2023 09:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:55 PM IST
सार
मंत्रिमंडल की बहुप्रतीक्षित पहली बैठक शुक्रवार को सचिवालय में 12:00 बजे होगी। इसमें कांग्रेस सरकार की पहली गारंटी यानी पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल की बहुप्रतीक्षित पहली बैठक शुक्रवार को सचिवालय में 12:00 बजे होगी। इसमें कांग्रेस सरकार की पहली गारंटी यानी पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को मंजूरी मिलेगी। नए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ओपीएस के तहत पेंशन 1 फरवरी से देने पर फैसला हो सकता है, मगर एरियर अभी नहीं मिलेगा। एरियर देने में समय लगने की बात कर्मचारियों से संवाद करते हुए सीएम ने खुद कही। बैठक में कांग्रेस सरकार की अन्य गारंटियों पर भी चर्चा होगी। इसमें महिलाओं को 1500 रुपये देने, एक लाख रोजगार और सीमेंट फैक्टरी विवाद पर भी मंत्रणा होगी।
विज्ञापन
अधिकारी अड़चन डालते रहे, मैंने फार्मूला दिया
सुक्खू ने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अर्की में मैंने पहली बार कहा कि ओपीएस बहाल करेंगे। पिछले दिनों अधिकारी पैसा नहीं होने की बात कहकर इसमें अड़चन डालते रहे, लेकिन मैंने अपना फार्मूला दिया। पिछली सरकार ने तो कर्मचारियों के पांच हजार करोड़ रुपये एरियर के भी नहीं दिए।
विज्ञापन