Una: देर रात आसमान में दहके आग के गोले, लोगों में दहशत, वीडियो वायरल
ऊना जिले में सोमवार देर रात को आसमान का नजारा अन्य दिनों से बिल्कुल अलग दिखाई दिया। आसमान में तेज गरज के साथ कुछ फाइटर जेट उड़ान भरते हुए दिखाई दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सोमवार देर रात को आसमान का नजारा अन्य दिनों से बिल्कुल अलग दिखाई दिया। आसमान में तेज गरज के साथ कुछ फाइटर जेट उड़ान भरते हुए दिखाई दिए। कई स्थानीय लोग इन्हें देखने के लिए घरों से बाहर निकले। उन्होंने आसमान की ओर देखा तो अंधेरे के बीच उड़ान भरते फाइटर जेट के बीच आग के गोले नजर आए। इससे लोग हैरान रह गए। लोगों से तुरंत अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बना डाला। घटना से जुड़े वीडियो में लोग यह कहते भी नजर आए कि शायद फाइटर जेट में लड़ाई चल रही है। चंद मिनट के भीतर फाइटरजेट के बीच चार से पांच आग उगलते गोले नजर आए। लोगों ने कहा कि यह मिसाइल हो सकती है। हालांकि, यह मामला वाकई गंभीर है या सेना के अभ्यास से जुड़ा हुआ, इस बारे में स्थिति अस्पष्ट है।
स्थानीय लोगों संजीव वर्मा, अमन मेहरा, निशांत, नीलम देवी, संतोष देवी, सुनील कुमार ने बताया कि खाना खाने के बाद अभी सोने की तैयारी कर रहे थे। देर रात करीब 11 बजे आसमान से तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बाहर आकर देखा तो फाइटर जेट उड़ान भर रहे थे और उनके बीच आगनुमा गोले दागे जा रहे थे। कहा कि देखने में प्रतीत हुआ कि मिसाइलें दागी गई हों। उन्होंने कहा कि उड़ान भर रहे हवाई जहाजों में कभी ऐसा देखा नहीं गया, इसलिए वे घबरा गए। हालांकि क्षेत्रवासियों ने माना कि वायु सेना के अभ्यास से जुड़ा मामला हो सकता है लेकिन इसे लेकर स्थानीय स्तर पर कोई प्रशासनिक दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए।
सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
इस घटना का वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। लोगों ने मामले को लेकर हैरानी जताई और कहा कि ऐसा कभी नहीं देखा। लोगों ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इसपर भी सहमति जताई कि उन्होंने देर रात यह घटना देखी। उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि मामला सेना के अभ्यास से जुड़ा हो सकता है। इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल के पास होती है।