{"_id":"5f324f7c8ebc3e4adf3fa9cf","slug":"fire-broke-out-while-burning-stove-with-sanitized-hands-badly-scorched-girl-died-in-igmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिटाइज किए हाथों से चूल्हा जलाते भड़की आग, झुलसने से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिटाइज किए हाथों से चूल्हा जलाते भड़की आग, झुलसने से युवती की मौत
Tue, 11 Aug 2020 06:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Aug 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के आईजीएमसी शिमला में लंबे इलाज के बाद कंडाघाट की युवती की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवती ने करीब तीन माह पहले हाथों को सैनिटाइज किया, जिसके बाद वह चूल्हा जलाने लगी। इसी दौरान सैनिटाइजर में मौजूद अल्कोहल ने आग पकड़ ली और युवती उसमें झुलस गई। मृतका की पहचान थाना कंडाघाट के अंतर्गत दया (20) पुत्री स्वर्गीय हीरानंद निवासी गांव मेहली तहसील और डाकघर कंडाघाट जिला सोलन के रूप में हुई है। मुख्य आरक्षी उमेश पाल ने बताया कि दया ने बीते 24 अप्रैल को घर पर आग जलाने से पहले अपने हाथों को सैनिटाइज किया था।
विज्ञापन
जैसे ही उसने चूल्हे में आग जलाने की कोशिश की तो आग उसके कपड़ों में लग गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए सीएचसी कंडाघाट लाया गया। जहां से उसे सोलन रेफर किया गया था। गंभीर हालत के चलते सोलन से उसी दिन आईजीएसी शिमला रेफर किया गया। जहां पर इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन अभिषेक यादव ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन