फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fire broke out in a house in Manvi village of Bhoranj, goods including 25 thousand cash burnt to ashes.

Hamirpur: भोरंज के मन्वीं गांव के मकान में लगी आग, 25 हजार नकदी सहित सामान जलकर राख

Wed, 07 Feb 2024 03:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Feb 2024 03:01 PM IST
सार

 भोरंज के गांव मन्वीं में बुधवार को एक मकान में आग लग गई। मन्वीं  निवासी हरीश कुमार पुत्र देवा राम के मकान में आग लगने से लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
Fire broke out in a house in Manvi village of Bhoranj, goods including 25 thousand cash burnt to ashes.
मन्वीं गांव के मकान में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमंडल भोरंज के गांव मन्वीं में बुधवार को एक मकान में आग लग गई। मन्वीं  निवासी हरीश कुमार पुत्र देवा राम के मकान में आग लगने से लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। आग सुबह 9:00 बजे के आसपास लगी। घर के सभी सदस्य किसी काम को लेकर बाहर गए हुए थे। जब घर से धुआं उठने लगा तो आसपास के घर के लोगों ने शोर मचाया। शोर मचने पर गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। आग से कमरे में लगी एलईडी, लकड़ी की अलमारी व अलमारी में रखी 25 हजार रुपये नकदी, कपड़े सहित  कमरे में मौजूद अन्य सामान जलकर राख हो गया। प्रधान शशि कुमार ने कहा कि आग लगने की सूचना पटवारी को दे दी गई है। आग से लगभग डेढ़ लाख रुपये  का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed